Responsive Ad Slot

100 कर्मचारी बिन वेतन कैसे मनाएं दीवाली, जड़ा ताला, बैठे धरने पर

बुधवार, 11 नवंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama


 


शिवपुरी। बैराड़ नगरपरिषद के करीब 100 कर्मचारियों की दीवाली नहीं मन सकेगी। उन्हें वेतन नहीं मिल सका। आज 11 नवंबर हो जाने के बावजूद उन्हें वेतन नही मिल सका। जिसके चलते कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। कार्यालय में ताला जड़ दिया है। बताया जा रहा है, की कर्मचारियों ने राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा से भी संम्पर्क किया। उन्होंने कलक्टर से बात की लेकिन वेतन अभी तक नहीं मिल सका। बता दे कि इसमें 65 सफाई कर्मचारी शामिल हैं जिनके चूल्हे की आग वेतन से ही जलती है। दीवाली के ठीक पहले जब जिले के बड़े अधिकारी अपनी जोरदार दीवाली मनाएंगे ऐसे में बैराड़ के कर्मचारी मायूस हैं। 

प्रभार से पड़े वेतन के लाले

नगर परिषद में पदस्थ सीएमओ को बीते महीने सेवा निवर्त कर दिया गया। तब कलक्टर ने मधु श्रीवास्तव को चार्ज सौंपा। वे चुनाव में लगे रहे। हालांकि वोटिंग 3 को निपट गई और आज 12 तारीख के बाद भी वेतन न मिलने से कर्मचारी खासे गुस्से में कार्यालय के बाहर धरने पर डटे हैं। इधर प्रभारी सीएमओ श्रीवास्तव ने फोन अटेंड नहीं किया। 



कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129