Responsive Ad Slot

Latest

latest

करवाचौथ की पूर्व रात्रि महिला से दुष्कर्म कर उतार दिया मौत के घाट

बुधवार, 4 नवंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama

- टूटे मंगलसूत्र, टूटी चूड़ी बिखरी मिली मोती की माला
- संघर्ष के बीच दुष्कर्म,  गला दबाकर उतार दिया मौत के घाट
- 32 साल की सुखवती की मिली लाश
- पति गया था मन्दिर पर रामायण पढ़ने
शिवपुरी। जिले के दूरस्थ खनियाधाना इलाके के ग्राम रेडी अमरपुर में करवाचौथ की पूर्व रात्रि एक 32 वर्षीय महिला को बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। परिजन खेत पर थे तो पति समीपस्थ मन्दिर पर रामायण पढ़ने गया था। पीछे से उसकी हत्या कर दी गई। शरीर पर नाखून, चोट और संघर्ष के निशान फोरेंसिक टीम के कैप्टन डॉक्टर एचएस बरहादिया को मिले हैं। जो सूचना मिलते ही डॉग स्कॉड के साथ घटना स्थल पहुंचे थे। डॉक्टर बरहादिया ने बताया कि सुखवती (32) पत्नि राजेश लोधी के साथ दुष्कर्म होने की गवाही मौके पर मिले साक्ष्य दे रहे हैं। लग रहा है, कि संघर्ष के बीच दुष्कर्म और हत्या की गई। घटनास्थल से फिजिकल एविडेंस में टीम ने महिला की टूटी हुई चूड़ी, टूटा हुआ मंगलसूत्र, टूटी हुई मोती की माला, मोबाइल व एक शॉल जप्त किये हैं। साथ ही दुष्कर्म पुष्टि के लिये मृतिका के शरीर के निचले हिस्से से आवश्यक सेम्पल, दोनों हाथों की उंगलियों के नाखून,  कपड़े, विसरा भी जप्त किये। फोरेंसिक टीम को  घटनास्थल व शव  निरीक्षण के बाद भौतिक फिजिकल एविडेंस के आधार पर प्रथम दृष्टया प्रतीत हुआ कि मृतिका के साथ पहले गलत काम किया होगा और बाद में  गला दबाकर हत्या हुई। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद असल कहानी साफ हो सकेगी। महिला के शरीर पर जगह-जगह दांतों से काटने के निशान व चोटों के निशान साफ नजर आ रहे थे। किसने उसे मौत की नींद सुलाया फिलहाल ज्ञात नहीं हो सका। 
रिपोर्टर सचिन मोदी बोले ये है, पूरी घटना
खनियाधाना थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम रेडी हिम्मतपुर में गत रात एक 32 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। महिला घर पर अकेली थी परिवारजन खेत पर थे। वे वहीं रहते हैं। महिला एवं उसका पति रात को घर पर आ जाते हैं। कल शाम उसका पति रामायण पाठ के लिए हनुमान मंदिर पर गया था।  जब वह घर लौटा तो पत्नी को मृत पाया। जानकारी माता पिता को दी और गांव वालों के अलावा खनियाधाना पुलिस को बताया। खनियाधाना टीआई आलोक सिंह, एसडीओपी देवेंद्र सिंह कुशवाह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के लिये फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर एच एस बरहादिया व उनकी टीम को बुलाया। मर्ग कायम कर केस विवेचना में ले लिया। 
इन खबरों को भी कीजिये एक नजर
 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129