शिवपुरी। नगर पालिका शिवपुरी के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर ली है। मंगलवार को कार्यालय में एकजुट हुए संविदा, अंश कालीन, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने नगर पालिका सीएमओ गोविंद भार्गव को इस संबंध में ज्ञापन सौंपते हुए 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगे 48 घंटे के अंदर पूरी नहीं की गई तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे जो कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं उन्होंने नपा कर्मचारी महासंघ का गठन कर लिया है और इस संघ के अंतर्गत कंप्यूटर ऑपरेटर, दमकल कर्मचारी सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं। सफाई कर्मियों को छोड़कर इस संघ में विभिन्न कर्मचारियों ने शामिल होकर निर्णय लिया है कि उनकी मांगें जल्द पूरी की जाएं। वेतन वृद्धि से लेकर उनकी कई मांगे अटकी हुई है। यदि जल्दी ही यह मांगे पूरी नहीं की गई तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके पहले कर्मचारी आज नगर पालिका परिषद भवन में 11 बजे एकत्रित हुए और आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। अगर कर्मचारी हड़ताल पर गए तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
-
ये हैं मांगे
- कुशल, अकुशल, अर्धकुशल कर्मचारियों का वेतन पीआईसी में बढाने का निर्णय लिया गया था। लेकिन ठहराव अमान्य कर पुराना वेतन दिया जा रहा। ठहराव मान्य कर वेतन बढ़ाया जाए।
- 6 महीने में वेतन बढ़ाने के सरकार के नियम का पालन कराकर एरियर सहित वेतन दिया जाए।
- अगर 1 दिन में सुनवाई नही की तो 18 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
-कर्मचारियों को 30 दिन काम कराने के बाद 5 कि जगह 15 दिन देर से वेतन दिया जाता है। 5 को दिया जाए।
- रात को काम जबरिया कराया जाता है। बन्द किया जावे। उक्त ज्ञापन सीएमओ के साथ श्रम अधिकारी को भी सौंपा गया।
इस तरह किया हड़ताल का आह्वान
हड़ताल को लेकर जो पत्र जारी किया गया उसमें लिखा कि सभी संघ सदस्यों को नमस्कार सभी कर्मचारी संघ साथियो से अनुरोध है कि 17 नवंबर को प्रातः 10.30 बजे सभी कर्मचारी नगर पालिका में उपस्थित हो। संघ बनाने का जो उद्देश्य है उसे पूर्ण करने में सहयोग प्रदान करें। नगर पालिका कर्मचारी संघ बनाने का उद्देश्य है हमारी एकता दिखाना। हम सब एक है हम सब साथ है। भविष्य में कोई भी कर्मचारी का शोषण ना हो, कोई भी कर्मचारी परेशान ना हो।
हमसब कर्मचारी एकत्रित होकर विगत दिनों से हो रही समस्याओं के संबंध में सीएमओ को ज्ञापन सोपेंगे। समस्या का निराकरण ना होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी। इस संबंध में सभी कर्मचारियों से निवेदन है कि कर्मचारियों की हितों की लड़ाई में सब अपना योगदान दें।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें