Responsive Ad Slot

Latest

latest

Bhopal

bhopal

Delhi

delhi

Shivpuri

shivpuri

Crime

crime

Politics

politics

VIDEO

video

News By Picture

pictures

#mamakadhamakanews: द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 2019 की हार हुई तो सोचा कमी मुझमें ही होगी, इसे कैसे दूर करूं और फिर अपनों के बीच जाऊं", युवाओं के लिए आयोजित 'युवा अनप्लग्ड' (YUVA UNPLUGGED) नाम के एक विशेष सत्र में बोले सिंधिया तो बजी तालियां

कोई टिप्पणी नहीं
ashoknagar अशोकनगर। अशोकनगर में आयोजित युवा संवाद में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2019 की हार को लेकर दिल की बात कही। उन्होंने युवाओं के लिए आयोजित 'युवा अनप्लग्ड' (YUVA UNPLUGGED) नाम के एक विशेष सत्र में कहा कि  "जब मैं चुनाव हारा तो मन में था कि कमी मुझमें ही होगी ओर मुझे खुद को परिवर्तित करना है और लोगों से दोबारा रिश्ता बनाना है...दुख होता है लेकिन दुख के साथ शक्ति भी होनी चाहिए कि दोबारा उठें, मेहनत करें और सफलता की ओर चलें। इसलिए सदैव याद रखना कि जब भी कोई फैसला लेने की घड़ी आए तो उसे दिल से लेना, दिमाग से नहीं। (देखिए video)












#धमाका_न्यूज: शीतला माता मंदिर के बाहर धान से भरे बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं क़ो रौंदा, 12 की मौत, 30 घायल, केंद्रीय मंत्री द ग्रेट सिंधिया ने जताया शोक

कोई टिप्पणी नहीं
ग्वालियर। ग्वालियर महानगर में शनिवार रविवार की रात बड़ी दुर्घटना घटित हुई है। घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गहन शोक जताया है। 
शीतला माता मंदिर के बाहर धान से भरे बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं क़ो रौंद डाला है। इस हृदय विदारक हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई जिनमें दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं जबकि हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना में घायलों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां शोक का माहौल नजर आया। बताया जा रहा है कि शीतला माता हादसा घटित करने वाला ट्रक का मालिक और ड्राइवर दोनों गिरफ्तार कर लिए हैं, जानकारी के अनुसार दो ट्रक थे जिन्हें रास्ता नहीं पता था और आगे पीछे चल रहे थे गूगल मैप के सहारे, जिनमें से एक ट्रक घाटी पर ही रुक गया जबकि आगे वाला ट्रक अनियंत्रित हो गया और चार स्टॉपर तोड़ते हुए श्रद्धालुओं के बीच घुस गया।
केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर हादसे पर जताई गहरी शोक संवेदना
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में हुए भीषण हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। माँ शीतला के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के असामयिक निधन का समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि वे मध्य प्रदेश शासन एवं जिले के प्रभारी मंत्री के निरंतर संपर्क में हैं। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों एवं घायलों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, सभी घायलों का निःशुल्क उपचार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। उन्होंने माँ जगदम्बा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोकसंतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।













#धमाका_धर्म: शारदीय नवरात्रि 2026: अष्टमी-नवमी, हवन और पारण का सही निर्णय

कोई टिप्पणी नहीं
*महाअष्टमी 18 अक्टूबर को, महानवमी 19 अक्टूबर को  है और नवरात्रि पारण 20 अक्टूबर को रहेगा
डॉ विकासदीप शर्मा
शारदीय नवरात्रि में अष्टमी-नवमी की तिथि, कन्या पूजन, हवन और व्रत पारण को लेकर श्रद्धालुओं के मन में कई प्रश्न रहते हैं। शास्त्रीय तिथि-निर्णय में तिथि, उदया तिथि और धार्मिक कर्मों के उचित समय का विशेष महत्त्व होता है।
अष्टमी नवमी तिथि-निर्णय के अनुसार, वर्ष 2026 में नवरात्रि के अंतिम दिनों के लिए 
 1. महाअष्टमी कब है? जाने
शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी (दुर्गाष्टमी) का व्रत 18 अक्टूबर 2026, रविवार को बताया गया है। इस दिन माँ दुर्गा की विशेष पूजा, दुर्गा सप्तशती का पाठ, कन्या पूजन तथा परंपरानुसार हवन किया जाता है।
## 2. महानवमी कब है?
महानवमी 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को बताई गई है। उपलब्ध तिथि-निर्णय के अनुसार, 19 अक्टूबर को प्रातः 7 बजकर 53 मिनट तक अष्टमी तिथि रहेगी। इसके पश्चात नवमी तिथि प्रारंभ होने के आधार पर अष्टमी-नवमी से संबंधित हवनादि कर्म इस अवधि में किए जा सकते हैं।
## 3. नवरात्रि में हवन कब करें?
नवरात्रि में हवन का समय अपनी पूजा-पद्धति, संकल्प और स्थानीय पंचांग के अनुसार निर्धारित करना चाहिए।
- अष्टमी का हवन: अष्टमी तिथि के अनुसार किया जा सकता है।
- नवमी का हवन: नवमी तिथि में हवन करने की परंपरा के अनुसार किया जा सकता है।
- उदया तिथि के अनुसार नवमी का हवन: प्रस्तुत निर्णय में 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को प्रातः 9 बजकर 38 मिनट तक हवन किए जाने का विकल्प भी बताया गया है।
हवन करते समय अपने कुलाचार, परंपरा और स्थानीय पंचांग का ध्यान रखना उचित है।
# 4. नवरात्रि व्रत का पारण कब करें?
प्रस्तुत निर्णय के अनुसार, नवरात्रि व्रत का पारण 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को किया जाएगा।
इस दिन मध्याह्न में श्रवण नक्षत्र तथा शुक्ल दशमी तिथि होने के आधार पर दशहरा मनाने का उल्लेख किया गया है। इसी कारण इस निर्णय में 20 अक्टूबर को पारण का दिन बताया गया है।
# धार्मिक महत्त्व
नवरात्रि के अंतिम दिनों में माँ दुर्गा की आराधना, कन्या पूजन, हवन और व्रत पारण का विशेष महत्त्व माना जाता है। श्रद्धालु इन दिनों में अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार पूजा-अर्चना करके माँ भगवती से सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना करते हैं।












#धमाका_न्यूज: क्षत्रिय समाज का दशहरा मिलन 20 अक्टूबर को, वाहन रैली के साथ होगा प्रतिभा और वरिष्ठजनों का सम्मान

कोई टिप्पणी नहीं
*प्रो. चंद्रपाल सिंह सिकरवार की स्मृति में एक विद्यार्थी को मिलेगा 11 हजार रुपये का शिक्षा रत्न पुरस्कार
शिवपुरी। समस्त क्षत्रिय समाज, जिला शिवपुरी की ओर से आगामी 20 अक्टूबर को दशहरा मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी एवं क्षत्रिय समाज संगठन के संस्थापक *स्वर्गीय श्री रामनारायण सिंह सिकरवार ‘लहरी साहब’ की पावन स्मृति में* हाथीखाना स्थित ठाकुर बाबा के मंदिर पर आयोजित होगा।
कार्यक्रम रूपरेखा 
प्रातः 10:00 बजे - विशाल वाहन रैली
क्षत्रिय समाज की एकता और गौरव के प्रतीक के रूप में शहर में विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी।
दोपहर 12:00 बजे - सम्मान समारोह
रैली के उपरांत मुख्य समारोह में निम्न कार्यक्रम आयोजित होंगे -
1. वरिष्ठजन सम्मान - समाज के वरिष्ठजनों का शाल-श्रीफल से सम्मान।
2. क्षत्रिय शिरोमणि सम्मान - समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मान।
3. शिक्षा रत्न पुरस्कार - प्रो. चंद्रपाल सिंह सिकरवार की स्मृति में एक मेधावी छात्र/छात्रा को 11,000 रुपये नकद एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।
समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।
निवेदक -समस्त क्षत्रिय समाज, जिला शिवपुरी।












© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129