शिवपुरी। कोलारस के ग्राम भटटुआ निवासी एक शासकीय शिक्षक के खाते से अज्ञात लोगों ने 1 लाख 33 हजार 900 उड़ा दिए। इस बात की जानकारी शिक्षक को तब हुई जब वह 6 नवंबर को एसबीआई शिवपुरी पहुंचे और खाता चेक किया। इस दौरान पाया कि उनके खाते से दो बार में पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए गए हैं। इस बात की शिकायत संबंधित शिक्षक ने साइबर क्राइम और पुलिस से करते हुए सीसीटीवी फुटेज निकालने और संबंधित के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग की है। लगातार ठगी के मामलों के बीच यह घटना इस बार एक शिक्षक के साथ अंजाम दी गई है। शिक्षक मुंशी सिंह रावत पुत्र हरिराम रावत निवासी ग्राम भटटुआ तहसील कोलारस ने बताया कि उनका एसबीआई की शिवपुरी ब्रांच में खाता है, और उसमें वेतन व कृषि आदि का पैसा आता है। जब वे बैंक में 6 नवंबर को खाते की एंट्री कराने के लिए पहुंचे तो ज्ञात हुआ कि उनका बैंक बैलेंस कम है। 1 लाख 33 हजार 900 रुपये कम हैं। जब उन्होंने बैंक से पड़ताल की तो पाया कि 3 बार उनके खाते से राशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी गई है। पड़ताल के दौरान यह बात भी सामने आई है, कि इसमें से पहली बार राशि 27 अक्टूबर को 6 बार मे अलग अलग 96 हजार ट्रांसफर की गई। जबकि 30 अक्टूबर को 20 हजार और तीसरी बार 7 हजार राशि निकली।
बड़ा खुलासा हो सकता है
शिक्षक के अनुसार उन्होंने एसबीआई शाखा में 15 सितंबर को गए। जहां योनो एप डाउनलोड की सलाह दी तो शिक्षक के अनुसार 17 सितंबर को ये एप डाउनलोड कर लिया। जिसके बाद खाते से गायब हुए रुपयों में से 25 हजार की राशि किसी अयुम खान के खाते में ट्रांसफर हुई है। जबकि अन्य राशि एटीएम से ऑनलाइन खाते में स्थानांतरित की गई है। जिससे शिक्षक को बैंक के स्टाफ पर ही शंका है, उन्होंने सांठगांठ के आरोप लगाए हैं।
उनका कहना है, की न तो उन्होंने किसी को पासवर्ड दिया, न ही एटीएम किसी को दिया। पूरी सावधानी के बावजूद उनके मेहनत की कमाई राशि खाते से उड़ा दी गई है। इस बात की शिकायत शिक्षक मुंशी सिंह रावत ने पुलिस से की है और केस दर्ज करने की मांग की है।
ओटीपी से हो रही शंका
बैंक स्टाफ की मिलीजुली साजिश करार दे रहे मुंशी के अनुसार 10 हजार से ज्यादा पर ओटीपी आती है। लेकिन वह अंकित नहीं कि गई, आखिर किसलिए ऐसा किया गया।
1. आज ही नहीं कल भी पुष्य नक्षत्र। कीजिये खरीदारी।
2. केपी सिंह ने निरीक्षक को दे डाली धमकी। कीजिये क्लिक।
3. कैंसर को हराया माया ने तो कीजिये क्लिक।
4. दीवाली से पहले किसने छोड़ा रॉकेट। कीजिये क्लिक।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें