शिवपुरी। नगर के गांधीपार्क मैदान में आतिशबाजी की 60 दुकान सज गई हैं। जिन पर हर तरह की आतिशबाजी बिकने आई है। लोग जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। आज छोटी दीवाली और धनतेरस का मुहूर्त भी है। आप सभी को बधाई।
कलक्टर बोले सिर्फ 2 घण्टे चलेंगे पटाखे
जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर शिवपुरी अक्षय कुमार सिंह ने आज आदेश जारी किया है कि दीपावली पर 2 घंटे ग्रीन पटाखे चलाए जा सकते हैं। एनजीटी के आदेश के परिपालन में जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा यह आदेश दिया गया है जो तत्काल प्रभाव से क्रियाशील होगा। आदेश में कहा गया है कि 14 नवंबर को दीपावली पर रात 8 बजे से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे चलाए जा सकते हैं। 2 घंटे की इस अवधि के बाद कोई पटाखा नहीं चलाया जा सकेगा। राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेश के परिपालन में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर एवं सर्दी का मौसम देखते हुए लोकहित की दृष्टि से जिला कलेक्टर द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।
ऐसे चलायें पटाखे

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें