Responsive Ad Slot

Latest

latest

आज और कल है, पुष्य नक्षत्र, कीजिये आज से जमकर खरीदारी

शुक्रवार, 6 नवंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama
आई दीपावली, खरीददारी के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त 
शिवपुरी। दीपावली 14 नवंबर को है। इस मौके पर खरीदारी के लिये पुष्य नक्षत्र को शुभ माना जाता है। इसके  पहले पुष्य नक्षत्र का योग आज बन गया है, जो खरीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ है। आज शनिवार और कल रविवार को पुष्य नक्षत्र का योग बना है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन शुभ कार्य, पूजा और घर के  उपयोगी सामान के साथ नए वाहन और आभूषण की खरीदारी को श्रेष्ठ माना गया है। 
आज है, बड़ा योग
शनिवार को त्रिपुष्कर योग है। इसके साथ ही रविवार को रवि पुष्यामृत योग, सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। 
विजयवर्गीय लाये आकर्षक मौका
-
प. लक्ष्मीकांत शर्मा मंशापूर्ण मंदिर ने बताया कि इस शुभ संयोग के चलते होने वाली खरीदारी से घर में सुख और समृद्धि बढ़ती है। 
समय नोट कीजिये
शनिवार सुबह 8:04 बजे से शुरू होकर पुष्य योग रविवार सुबह 8:44 बजे तक रहेगी। शनिवार पूरे दिन पुष्य नक्षत्र होने से शनि पुष्य योग है। इन दाेनों योग के दौरान दोनों दिन खरीदारी के लिए अत्यंत श्रेष्ठ है। इस दौरान स्वर्ण आभूषण, चांदी के बर्तन और आभूषण, घर-जमीन की रजिस्ट्री, रसोई के सामान और बर्तन खरीदने से घर में समृद्धि बढ़ती है।
पुष्य नक्षत्र में क्या करें
इस दिन स्वर्ण आभूषण खरीदने से समृद्धि बनी रहती है। नई जमीन, मकान खरीदना, वाहन खरीदना भी शुभ होता है। इस दिन मोती शंख या दक्षिणावर्ती शंख को अपनी दुकान या प्रतिष्ठान में स्थापित करने से व्यापार में तरक्की होती है। विष्णु सहित माता लक्ष्मी की उपासना और श्री यंत्र की खरीदी करके जीवन में समृद्धि लाई जा सकती है। नए व्यापार और व्यवसाय की शुरुआत करना भी श्रेष्ठ माना जाता है।
खरीदारी का शुभ मुहूर्त 
शनिवार सुबह 8:04 बजे से रविवार सुबह 8:44 बजे तक। यह पुष्य नक्षत्र 24 घंटों का है। इस दौरान खरीदारी करने से घर में सुख और समृद्धि आती है।
अहोई अष्टमी व्रत
अहोई अष्टमी व्रत रवि पुष्य के शुभ संयोग में किया जाएगा। पं. लक्ष्मीकांत शर्मा मंशापूर्ण मंदिर ने बताया कि हर वर्ष कार्तिक मास की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का व्रत किया जाता है। इस वर्ष अहोई अष्टमी का व्रत 8 नवंबर को किया जाएगा। करवा चौथ की तरह  ही अहोई अष्टमी का व्रत भी महिलाएं निर्जला रहकर ही करती हैं। और तारों को देखकर ही व्रत को खोलती हैं। इसे अहोई अष्टमी या अहोई माता का व्रत भी कहा जाता है। यह व्रत महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु और उन्हें हर तरह की विपत्ति से बचाने के लिए मांताये करा करती हैं, कुछ निसंतान महिलाएं सन्तान प्राप्ति के लिए भी अहोई माता का व्रत करती हैं।
ये खबरें भी जरूरी, कीजिये क्लिक।
( Hide )

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129