28 में से 5 पर बीजेपी फतेह
भोपाल। प्रदेश की 28 सीटों के परिणाम घोषित होना शुरू हो गए हैं। सुवासरा से भाजपा प्रत्याशी मंत्री हरदीप सिंह डंग 29440 वोट से जीत गए तो वहीं 3 मंत्रियों में शामिल बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, बमोरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया और सांची से प्रभुराम चौधरी की जीत तय हो गई है। सुमावली सीट पर मंत्री एंदल सिंह कंषाना 16 हजार से अधिक वोटों से पीछे हैं। मांधाता सीट से भाजपा के नारायण पटेल 22 हजार से अधिक वोटों से जीत गए हैं। अधिकारिक घोषणा बाकी है। 27 में से 20 सीट पर भाजपा और 6 सीट पर कांग्रेस आगे है, जबकि 1 सीट मुरैना में बसपा आगे है।
अंगूर खट्टे, कोंग्रेस बोली ईवीएम में गड़बड़ी
इधर परिणाम विपरीत देख कमलनाथ, दिग्विजय भोपाल कार्यालय से खिसक लिये हैं। उन्होंने ईवीएम में गड़बड़ी की बात कही। दिग्विजय ने विदेशों में भी बैलेट पेपर से मतदान होने की बात कही। इधर बीजेपी जश्न मना रही है। कुलमिलाकर सीएम शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा, मंत्री यधोधरा राजे सिंधिया सहित अन्य नेताओं की साख बरकरार रही।
इधर पोहरी में भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा 12वे राउंड में 13013 वोट से आगे हो गए हैं।
करैरा के 12 वे राउंड में 12000 वोटों से कांग्रेस के प्रागीलाल जाटव आगे।
गवलियर की तीन सीटों का अभी तक
चक्र 13
1. ग्वालियर
प्रद्दुमन तोमर-40810
सुनील-25988
अंतर- 14822
-
चक्र, 10
2. ग्वालियर पूर्व
मुन्ना-22235
सतीश-19889
अंतर-2346
-
चक्र 10
3. डबरा
इमरती-30479
सुरेश राजे-29968
अंतर-511

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें