- फिल्टर प्लांट में कैसे मंडराती रही नागिन आप खुद देखिये
- कभी दीवार पर जा चढ़ी
- कभी खिड़की से जा लटकी
शिवपुरी। आपने रीना रॉय की ओल्ड इज गोल्ड नागिन फ़िल्म देखी है, तो उस नागिन को याद करके इस नागिन को देखिये। अगर फ़िल्म नहीं देखी तो पहले इस नागिन को मंडराते देखिये फिर उस फिल्म को भी जरूर देखियेगा। आपको उस नागिन और इस नागिन में फर्क बहुत कम नजर आएगा। क्योंकि ठीक उसी फ़िल्म की तरह खिड़की में चढ़ने, फर्श पर रेंगने, दीवार पर चढ़ने जैसी हरकत आज फिर एक नागिन ने कर डाली। दरअसल 114 करोड़ लागत वाली मड़ीखेड़ा पेयजल परियोजना के मड़ीखेड़ा इंटकवेल पर आज दिन दहाड़े एक लंबी नागिन निकल आई। मोटर के तेज शोर के बीच ये नागिन पम्प सेक्शन में जब आई तो आसपास स्टाफ मौजूद था। जिसने उसे किसी तरह एक घण्टे बाद बाहर निकाला। उसके पहले नागिन के नखरे देखते ही बन रहे थे। वह कभी दीवार पर जा चढ़ी। तो कभी खिड़की पर चढ़ गई। स्टाफ ने ये कैमरे में कैद किया। आप खुद देखिये किस तरह यहां नागिन इधर से उधर जा रही है।
इन खबरों को जरूर देखिये
1. कार और चौराहा दोनों निपटे। देखिये वीडियो।
2. हरिद्वार के शाही स्नान की देखिये तिथियां।
3. कौंन बना अमेरिका का राष्ट्रपति।
पहले भी निकले सांप
बता दें कि सतनवाड़ा स्थित फिल्टर प्लांट और मड़ीखेड़ा डेम इंटकवेल पर पहले भी सांप निकलते रहे हैं। कर्मचारियों के क्वार्टर में भी बीते रोज एक बड़ा सांप आ गया था।
रात में रहता अंधकार
बिजली का उच्च दवाब कनेक्शन ही दोनों जगह पर है। मसलन बल्ब नही जलते। नतीजे में कर्मचारियों की जान को खतरा हो सकता है। नपा के इंजीनियरों के पास इस बात का कोई जवाब नहीं है।
चलिये देखिये नागिन के वीडियो

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें