Responsive Ad Slot

Latest

latest

जानकी सेना संगठन के बेनरतले जुटे लोग

सोमवार, 9 नवंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama
- जानकी सेना संगठन को मजबूती प्रदान करने आयोजित की गई बैठक 
- बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा और बनी सहमति
शिवपुरी। समय की पाबंदी और अनुशासित जीवन यह किसी भी संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है, सभी लोगों को चाहिए कि वह समय का विशेष ध्यान रखें और अनुशासन बनाए रखें तभी हम एक मजबूत संगठन की उम्मीद कर सकते हैं। यह कहना था मॉं जानकी सेना संगठन के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह रावत का जो स्थानीय शिव योग केन्द्र मुक्ति धाम मार्ग पर मॉं जानकी सेना संगठन की संगठन विस्तार पश्चात आयोजित प्रथम बैठक में अपने सुझाव दे रहे थे। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और संगठनात्मक रूप से गतिमान बनाए रखने को लेकर एक-दूसरे से सदैव जुडऩे का आग्रह किया। साथ ही मॉं जानकी सेना संगठन द्वारा घर-घर सुन्दरकाण्ड की प्रक्रिया को सतत बनाए रखने पर भी बल दिया। इस अवसर पर मॉं जानकी सेना संगठन के  विस्तार के बारे में अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बताया कि मॉं जानकी सेना संगठन धीरे-धीरे शिवपुरी जिले और अन्य प्रदेशों में भी अपने संगठन की इकाईयों को स्थापित कर रहा है। जिसमें शिवपुरी जिले के अतिरिक्त इंदौर, ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर, सागर संभाग के विभिन्न जिलों में मॉं जानकी सेना संगठन के पदाधिकारियों का मनोनयन कर संगठन का निर्माण किया जाएगा इसे लेकर रूपरेखा तय की जा रही है। जानकी सेना संगठन मध्य प्रदेश इकाई की कार्यकारिणी बैठक मैं आमंत्रित 100% सदस्यों की उपस्थिति दर्शाती है, कि लोगों में संगठन को लेकर कितना उत्साह है।बैठक में एक के बाद एक चर्चा होती रही और उपस्थित सदस्यों की हाथ उठाकर सहमति भी तत्काल बनती रही। बैठक के बाद संगठन के नरेश प्रताप सिंह बॉबी राजा के निवास शिवयोग पर स्वल्पाहार प्रसाद की व्यवस्था भी बॉबी राजा द्वारा की गई थी।
इन मुख्य बिंदुओं पर हुई चर्चा, बनी सहमति
मुक्तिधाम मार्ग पर स्थित शिव योग में आयोजित प्रथम कार्यकारिणी बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई। जिन पर सदस्यों की सहमति भी चाही गई। जिन मुख्य बिंदुओं पर चर्चा हुई वह इस प्रकार हैं।
- मॉं जानकी सेना संगठन के अन्य सदस्यों से सदस्यता राशि।
- प्रति शनिवार को सुन्दरकाण्ड आयोजन में सहभागिता।
- अनुशासन एवं समय की परिपक्वता पर चर्चा।
- महिला कार्यकारिणी विस्तार पर चर्चा।
- ग्रामीण कार्यकारिणी का स्वरूप एवं विस्तार।
- प्रतिमाह 5 सदस्य रक्तदान हेतु नामित।
- सुन्दरकाण्ड के सामूहिक आयोजन पर चर्चा।
- सामाजिक गतिविधियों एवं संगठन की सक्रियता पर चर्चा।
- प्रति शनिवार को संगठन के दायित्व, सदस्य, संगठन का प्रतीक चिह्न को मोबाईल प्रोफाईल पर 24 घंटे के लिए फीड करने का निर्णय।
- सोशल मीडिया टीम के कार्यों पर चर्चा। 
- अंचल ब्लॉक में संगठन विस्तार। 
- अलग-अलग बैठक व्यवस्था हर माह  की जाए। 
- नए सदस्य जोडऩे व पुराने सदस्यों से अधिक से अधिक संपर्क स्थापित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
नवीन महिला सदस्यों का माला पहनाकर किया गया सम्मान
पिछले लगभग 6 वर्षों से लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही जानकी सेना संगठन मैं अब अपना विस्तृत रूप लेना प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में बीते दिनों महिला अध्यक्ष के रूप में वंदना पचौरी को नियुक्त किया गया था। बैठक के दौरान एक बार फिर दो नवीन महिलाओं सरोज जैन एवं लक्ष्मी गर्ग को संगठन में शामिल किया गया है। बैठक के दौरान  गर्ग एवं जैन ने कहा कि अभी त्योहारों का समय है। त्यौहार खत्म होने के बाद वह महिलाओं को जोड़ने के क्षेत्र में तेजी से कार्य करेंगी साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरे मनोयोग से प्रयासरत रहेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129