शिवपुरी। भाई बहिन के अटूट प्यार का दिन भाई दूज जिले भर में परम्परा अनुसार मनाया गया। इसी क्रम में आज शक्तिशाली महिला संगठन शिवपुरी के संयोजक रवि गोयल ने भाई दूज के अवसर पर बहन निवेदिता मिश्रा को पौधा भेंट कर तिलक कराया। संस्था द्वारा इस अवसर पर पौधा देने की परंपरा प्रारंभ कर दी गई है। स्वागत से लेकर सम्मान तक अब पौधों के गमले देकर पर्यावरण के प्रति अलख जगाने का संकल्प संस्था ने लिया है। जिससे शिवपुरी को फिर से हरा-भरा बनाया जा सके और लोगों को पर्यावरण और पौधों के प्रति जागरूक किया जा सके।
बच्चों के बीच भी पहुंची संस्था
इधर बाल दिवस के मौके पर भी हर साल की तरह 14 नवंबर को बाल दिवस संस्था ने मनाया। 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज उत्तरप्रदेश में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। पंडित नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित नेहरू को बच्चों और गुलाब के फूलों से विशेष प्रेम था। देशभर के बच्चे पंडित नेहरू को चाचा नेहरू करके संबोधित करते थे। बच्चों को इस दिन खूबसूरत संदेशों के जरिए भी बाल दिवस की शुभकामनाएं दी जाती हैं। संस्था शक्तिशाली महिला संगठन समिति द्वारा ग्राम दादौल में गत दिवस आधा सैंकड़ा बच्चों एवं 20 किशोरी बालिकाओं के चेहरे पर बाल दिवस एवं दिवाली की खुशियां सेलिब्रेट की। संस्था के संयोजक रवि गोयल ने बताया कि संस्था हर वर्ष बाल दिवस को अनोखे तरीके से मनाती है। इस बार कोविड एवं दीवाली बाल दिवस पर होने की वजह से हमने गांव दादौल में बच्चों एवं किशोरी बालिकाओं को वस्त्र, मिठाई एवं फुलझड़ी देकर बाल दिवस मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने मन की बात साझा की। बाल दिवस पर चार चार लाईन पढ़कर इस बार भी सुनाई गई। एक किशोरी ववली आदिवासी ने कहा कि रोने की वजह ना थी ना कोई हंसने का बहाना था आखिर क्यों हो गए हम इतने बड़े इससे अच्छा तो वो बचपन हमारा था। इसके बाद पूनम रावत ने अपने मन की बात में सुनाया कि देश के प्रगति के हम हैं आधार हम करेंगे चाचा नेहरू के सपने साकार,
बाल दिवस की शुभकामनाएं और अन्त में सुपोषण सखी कमलेश जाटव को बाल दिवस मनाने में सहयोग करने के लिए उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को विस्किट्स, मिठाई, फुलझड़ी एवं किशोरी बालिकाओं के लिए एक एक वस्त्र का उपहार देकर बाल दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में संस्था के संयोजक रवि गोयल, कोर्डिनेटर वसीम खान, साहब सिंह धाकड़, पूजा शर्मा, हेमन्त उचावरे एवं सुपोषण सखी कमलेश जाटव एवं आधा सैकड़ा बच्चे एवं किशोरी बालिकाएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें