- ग्राम रेड्डी हिम्मतपुर थाना खनियाधाना के अन्धे कत्ल का हुआ खुलासा
शिवपुरी। खनियाधाना के ग्राम रेड्डी हिम्मतपुर में 4 नवंबर को एक महिला की उसी के घर में हत्या कर दी गई थी। आज पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी कृपाल सिह को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना कारित कर भाग गया था। पकड़े जाने पर बताया कि महिला को अकेले देख उसके घर मे घुस गया था। दुष्कर्म किया तो उसने विरोध जताया, शोर किया जिस पर हत्या कर भाग निकला था। एसपी राजेश सिंह चन्देल ने बताया कि उक्त मामले में आरोपी की तलाश के निर्देश दिये थे। बता दे कि करवाचौथ की पूर्व रात महिला सुखवती की हत्या हुई। उसका पति मन्दिर पर रामायण पढ़ने गया था। सुबह पुलिस को बालकिशन 52 पुत्र स्व. रघुनी लोधी ने अपनी बहू सुखवती 32 पत्नि राजेश लोधी की मौत के संबंध में थाने पर रिपोर्ट लिखाई थी। जिस पर केस दर्ज कर जाँच की गई। पड़ोसी कृपाल सिह घटना दिनांक से ही गायब था। घर वालो से पूछने पर नही बता रहे थे, फिर अचानक पूरा परिवार ही ताला लगाकर ग्राम से गायब हो गया था। इधर घटना स्थल से एक लोई मिली थी जो मृतिका के परिजनो की नही थी जिसके संबन्ध मे जानकारी मिली कि उक्त लोई गाँव के कृपाल लोधी की है, जिस पर कृपाल की तलाश करते हुए एसपी राजेश चन्देल, एएसपी प्रवीण कुमार को जानकारी दी। जिसके बाद एसडीओपी पिछोर देवेन्द्र सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आलोकसिहं भदौरिया व्दारा टीम गठित कर आरोपी कृपाल 27 पुत्र हन्नू लोधी निवासी रेड्डी हिम्मतपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी कृपाल लोधी द्वारा जुर्म कबूल बताया कि घटना दिनांक 3.11.2020 की रात वह मृतिका सुखवती को घर पर अकेली देखकर घर मे घुस गया जोर जबरदस्ती करने पर सुखवती ने विरोध कर चिल्लाया तो मुँह पकडकर गला दबा दिया जिससे सुखबती की मौत हो गई थी। वह भाग निकला। अब आरोपी कृपाल को न्यायालय खनियाधाना मे पेश कर उप जेल पिछोर भेज दिया है। आरोपी कृपाल के विरूद्ध पूर्व से कई अपराध पंजीबद्ध है। इस कार्यवाही में निरीक्षक आलोकसिहं भदौरिया उनि अरविंद सिह राजपूत, सउनि जगदीश पाराशर, आरक्षक जयवीर सिह, अरूण मेवाफरोस, हरिओम गुप्ता, हरिकृष्ण जाट, चालक आनंद लिटौरिया की अहम भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें