दीपावली पर मिला तोहफा, बधाई
महेंद्र सिंह सिकरवार अब आईजी
- अन्य आईपीएस अधिकारी भी हुए पदोन्नत
भोपाल। प्रदेश के कई आईपीएस अधिकारी पदोन्नत हो गए हैं। इनमें मिलनसार, डेशिंग पर्सनेलिटी और शिवपुरी जिले के एसपी से डीआईजी बने महेंद्र सिंह सिकरवार को भी पदोन्नत कर आईजी बनाया गया है। उन्हें अन्य आईओपीएस अधिकारियों के साथ अवार्ड प्रदान किया गया है। हमारी टीम की और से उन्हें बहुत बहुत बधाई। बता दें कि मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के आईपीएस अधिकारी 2003 2007 बेच को डीपीसी की बैठक में पदोन्नति प्रदान कर दी है। पदोन्नति पाने के बाद उक्त सभी नए पदों पर अपनी पदस्थापना होते ही जनवरी 2021 से नया पदभार ग्रहण करेंगे। जिन्हें पदोन्नत किया गया उनमें प्रमुख रूप से महेंद्र सिंह सिकरवार, अशोक गोयल, अनिल माहेश्वरी, एके पांडे, अनुराग डीआईजी पद से आईजी पद के लिए पदोन्नत किए गए हैं।
-
ये होंगे डीआइजी
इनके अलावा शिवपुरी रहे जगत सिंह राजपूत के अलावा सचिन कुमार अतुलकर, कुमार सौरभ, कृष्णावेणी देशावतू, पदोन्नत होकर एसपी से डीआईजी होंगे। सभी को मामा का धमाका टीम की ओर से दीपावली के मौके पर मिली इस बड़ी खुशी की लख लख बधाईयां।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें