Responsive Ad Slot

Latest

latest

अभा ब्राह्मण महासभा की हुई बैठक, संभागीय अध्यक्ष बने मंनोज गुरु

सोमवार, 9 नवंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला शिवपुरी द्वारा ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन गत दिवस शिवपुरी के सोन चिरैया होटल में रखा गया। कार्यक्रम में मनोज गुरु नरवर को ग्वालियर चंबल संभाग का अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का  संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 
कार्यक्रम में 11 कन्याओ का पैर पूजन भी किया गया। उक्त मोके पर समाज के लिये अपना योगदान देने पर राजेन्द्र पिपलोदा का सम्मान भी किया गया। 
ये हुए शामिल
कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि निम्न लोग शामिल हुए। इनमे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा संजय तिवारी, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अनिल पांडे एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष लीलाधर दुबे व मप्र के  महासचिव प्रदीप चतुर्वेदी एवं शिवपुरी एसडीएम अरविंद वाजपेयी, जिला अध्यक्ष मुकेश तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा मिश्रा,  पत्रकार निशी भार्गव, शोभा पुरोहित सहित शिवपुरी जिले के 2 सैकड़ा ब्राह्मण उक्त कार्यक्रम  में उपस्थित हुये।  
दिये गए नियुक्ति पत्र
मुख्य अथितियों द्वारा जिले के नव निर्वाचित पद अधिकारियो को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। उक्त कार्यक्रम का मंच संचालन एकता शर्मा द्वारा किया गया। उक्त बैठक में नरवर से मनोज गुरु, मंजू लता चतुर्वेदी, करैरा से अशोक शर्मा, खनियांधाना से सुशील व्यास, पिछोर से रमाकांत पटसारिया, पवन शर्मा कोलारस, डां राजेश शर्मा  बदरवास विजय शर्मा उपस्थित हुये।
इन्हें मिली है, जिमेदारी
 कार्यक्रम में मनोज गुरु नरवर को ग्वालियर चंबल संभाग का अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का  संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। एवं महिला मोर्चा की संभाग अध्यक्ष शोभा पुरोहित को नियुक्त किया गया। संभाग उपाध्यक्ष रमाकांत पटसारिया , व सचिव पवन शर्मा को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के अंत मे सभी का आभार जिला अध्यक्ष मुकेश तिवारी द्वारा व्यक्त किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129