मंत्री यशोधरा राजे ने सबसे पहले माल्यार्पण किया
शिवपुरी। शहर को बसाने और इसे विकसित शहर की पहचान देने वाले कैलाशवासी श्रीमंत माधौ महाराज की जयंती शहर के माधौ चौक चौराहे पर मनाई गई। उनकी प्रतिमा स्थल पर कै. श्रीमंत माधौ महाराज समारोह समिति शिवपुरी द्वारा धूमधाम से जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने सर्व प्रथम माल्यार्पण कर कै. श्रीमंत माधौ महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक माखनलाल राठौर एवं प्रहलाद भारती सहित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, राकेश गुप्ता, अनुराग अस्थाना, मथुरा प्रजापति, विमल मामा, विमलेश गोयल, वीनू शर्मा, संगीता जोशी एडव्होकेट, अर्चना चतुर्वेदी, रजिया खान, राधा ओझा, पिंकी कुशवाह, राजेन्द्र पिपलोदा आदि ने भी पुष्पहार पहनाकर माधौ महाराज को श्रद्धांजलि दी। समारोह समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण मित्तल, संयोजक गोविंद गर्ग, उपाध्यक्ष मोहन मधुर गुप्ता, श्याम सुंदर राठौर, डॉ नवनीत, महासचिव अवधेश सक्सेना, कोषाध्यक्ष मनीराम राठौर, मुकेश जैन आदि पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुष्पहार पहनाकर कै. माधौ महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर के गणमान्य नागरिकों वीरेंद्र जैन, डॉ शैलेन्द्र गुप्ता, प्रकाश ठेईया, अशोक कुमार सक्सेना, सेवानिवृत सीएमओ रामनिवास शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिकों ने कै. माधौ महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मोहन मधुर गुप्ता ने कै. माधौ महाराज द्वारा शहर को बसाने के साथ कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। अंत में आभार प्रदर्शन महासचिव अवधेश सक्सेना द्वारा किया गया।
इरादे की पक्की मंत्री हुई नाराज़
बुलंद इरादे रखने वाली मंत्री सिंधिया ने आयोजकों से भीड़ न जुटाने खहा था लेकिन कार्यक्रम स्थल पर लोग ज्यादा आ गए तो कोरोना को देखकर मंत्री ने आयोजको पर नाराजगी जाहिर की। बता दे कि मंत्री सिंधिया कोरोना नियम का बखूबी पालन करतीं हैं। कार्यक्रम में भीड़ नहीं जुटने देती।
विमलेश इनकी मदद कीजिये
मंत्री जब कलक्ट्रेट बैठक में जा रही थी तब उन्होंने रास्ते मे उनसे आकर मिली दो गरीब महिलाओ की समस्या का जल्द निराकरण करने के निर्देश बीजेपी नेता व उनके निकटस्थ विमलेश गोयल को दिये। कार्यक्रम के मौके पर कलक्टर अक्षय सिंह, एसपी राजेश चन्देल, सीईओ एच पी वर्मा, डीएफओ लवित भारती, एएसपी प्रवीण कुमार सीएमओ गोविंद भार्गव, खेल अधिकारी एमके धौलपुरी, सचिन चौहान आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें