Responsive Ad Slot

Latest

latest

खेलो इंडिया और भारत श्रेष्ठ में शामिल हुआ....

रविवार, 1 नवंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama
पेनचक सिलाट (मार्शल आर्ट) खेल शामिल हुआ खेलो इंडिया और भारत श्रेष्ठ में
 शिवपुरी। जिला शिवपुरी पेनचक सिलाट (मार्शल आर्ट) संघ के महासचिव हितेंद्र सिंह डांडे ने बताया कि पेनचक सिलाट मार्शल आर्ट खेल को भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया और एक भारत श्रेष्ठ में शामिल कर लिया है। जब इस बात की जानकारी पेनचक सिलाट खिलाड़ियों को लगी तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। पेनचक सिलाट मध्यप्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख व महासचिव अभय श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव हितेंद्र सिंह डांडे ने बताया की इंडियन पेनचक सिलाट फेडरेशन के सीईओ मोहम्मद इकबाल और उनकी टीम के सदस्यों के अभक परिश्रम व सहयोग से खेलो इंडिया में पेनचक सिलाट खेल शामिल कर लिया है। इस खेल को शामिल करने से अब खिलाड़ी इस खेल के माध्यम से अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करेंगे। जिससे भारत सरकार द्वारा पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी खेल कोटे के तहत मिल सकेगी। जिससे पेनचक सिलाट खिलाड़ी व उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी पेनचक सिलाट खिलाडी, कोच, रेफरी  व सभी पदाधिकारियों की तरफ से भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहते हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण रजत कांस्य पदक प्राप्त कर पूरे भारतवर्ष का नाम गौरवान्वित किया है। पेनचक सिलाट मार्शल आर्ट खेल, खेलो इंडिया एवं एक भारत श्रेष्ठ में शामिल होने पर जिला शिवपुरी पेनचक सिलाट संघ के महासचिव हितेंद्र सिंह डांडे एवं समस्त जिला पदाधिकारियों को तात्या टोपे फिजिकल कॉलेज के प्राचार्य जगदीश मकमाना एवं स्पोर्ट ऑफिसर सलामत खान, शकील खान एवं शहरवासियों ने बधाई दी।
ये भी पढिये, कीजिये क्लिक।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129