- धूमधाम से संपन्न हुआ श्री राम जानकी विवाह
- गुना सांसद केपी यादव ने राम विवाह में शामिल होकर की राम सिया जी की आरती
पिछोर। नगर के श्री टेकरी सरकार हनुमान मंदिर प्रांगण में महिला शक्ति संगठन के तत्वावधान चल रही सात दिवसीय श्री राम कथा के पांचवे दिन राम विवाह संपन्न हुआ। कथा में श्री राघवेन्द्र सरकार परम पूज्य मां जानकी माता जी के स्वरूप की सुन्दर झांकी लगाईं गई। उपस्थित भक्तों ने बड़े ही भक्ति भाव से दर्शन किए। कथा में धूमधाम से नाच गाने के साथ श्रीराम राजा सरकार का विवाह संपन्न हुआ। कथा में भारतीय जनता पार्टी के गुना सांसद केपी यादव ने श्रीराम कथा का कथा पंडाल में पत्नी अनुराधा यादव के साथ बैठकर कथा का रसपान किया।
वहीं राम विवाह की पावन कथा का आनंद लाभ लिया और भगवान श्रीराम जानकी की आरती की।
कथा व्यास परम पूज्य संत श्री आत्मानंद सरस्वती जगत गुरु शंकराचार्य ने राम विवाह की पावन कथा का भक्तों को श्रवण कराते हुए कहा की में पिछोर में श्रीराम कथा सुनाने नहीं बल्कि समझाने आया हूं क्योंकि राम कथा सिर्फ सुनने का विषय नहीं है जितना हम भगवान की पावन कथा सुनें उतना ही प्रयत्न हमें श्रीराम कथा को समझने का भी करना चाहिए लेकिन हम कनों से कथा सुनते हैं परन्तु हृदय से समझने का प्रयास नहीं करते इसलिए कथा शांत चित्त होकर ही श्रवण करना चाहिए।
कथा में कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी की पत्नी विभा रघुवंसी शामिल हुई जबकि भाजपा नेता प्रीतमसिंह लोधी, जगराम यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, युवामोर्चा भाजपा मुकेश चौहान एवं बड़ी संख्या में भक्त जन उपस्थित रहे।
श्रीरामकथा के आयोजक महिलाशक्ति संगठन की अध्यक्ष पूनम केके राजौरिया ने संगठन के साथियों के साथ कथा में शामिल होने आये भाजपा के गुना शिवपुरी के सांसद केपी यादव का सपत्निक तथा कोलारस विधायक वीरेंद्र रधुवंशी की धर्मपत्नी विभा रघुवंशी का स्वागत सम्मान स्मृतिचिन्ह तथा शाल श्रीफल देकर किया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें