भाजपा की जनता के प्रति स्पष्ट नीति, चुनाव में मतदाता भाजपा को विजयी बनाएं: भगत सिंह कुशवाह
पोहरी। विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं लोनिवि मंत्री सुरेश धाकड़ के पक्ष में आज मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह ने पोहरी विधानसभा के नरवर, चकरामपुर, धरमपुर गनियार, कठेगरा आदि ग्रामो में जनसम्पर्क किया। मतदाताओं को संबोधित करते हुए कुशवाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी करनी में अंतर नहीं है। भारतीय जनता पार्टी मतदाता से जो वादा करती है वह निभाती है। भारतीय जनता पार्टी की जनता के प्रति स्पष्ट नीति है उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों से जनता को गुमराह कर छल, कपट, प्रपंच रचकर जनता को झूठे आश्वासन देकर कांग्रेस ने राज किया, जनता की भावनाओं का कांग्रेस ने कभी सम्मान नहीं किया। इसका ताजा उदाहरण मध्यप्रदेश में पूर्व में रही 15 माह की कांग्रेस की कमलनाथ की सरकार ने किसानों से वादा किया था कि सरकार आने के 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। किसानों को झूठा आश्वासन देकर कांग्रेस सरकार में आई थी और किसानों का किसी भी प्रकार से कांग्रेस पार्टी की सरकार ने कर्ज माफ नहीं किया, इससे साफ होता है कि कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। भगत सिंह कुशवाह ने कहा कि वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने अल्प समय में समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित करने के लिए लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें लगातार लाभान्वित किया जा रहा है और प्रदेश सहित पोहरी विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्यों को कराया जा रहा है वास्तव में भारतीय जनता पार्टी जनता से जो वादा करती है उसको हर हाल में निभाती है। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि जनता के प्रति स्पष्ट नीति रखने वाली भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेश धाकड़ को चुनाव में भारी बहुमत से विजयी बनाएं और सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर क्षेत्र के संपूर्ण विकास का मार्ग प्रशस्त करें। इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेश धाकड़ की ऐतिहासिक बहुमत से जीत निश्चित है जनसंपर्क के दौरान विष्णु पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत सिंह कुशवाह, राजेंद्र चौकसे, मुकेश, नवनीत नामदेव, नितिन, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष धनपाल यादव ,नगर अध्यक्ष जयदीप कुशवाह ,नगर महामंत्री आकाश राठौर ,रमाशंकर झा, कैलाश कुशवाहा, मुकुल राठौर, हुकम बघेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें