Responsive Ad Slot

Latest

latest

एक साथ 10 'वियाग्रा' गोली गटकने वाले युवक की मौत

शनिवार, 12 दिसंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama

भोपाल। नगर में 25 साल के एक युवक की वियाग्रा गोली खाने से मौत हो गई।  दो दिन पहले उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है कि उसने वियाग्रा की एक साथ 10 गोलियां खा ली जिसके बाद हालत बिगड़ी तो उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। फ़िलहाल यह पता नहीं चल सका कि उसने इतनी गोलियां एक साथ क्यों खाईं। पुलिस ने
इस मामले की जांच शुरू कर दी है। भोपाल स्थित पिपलानी थाना पुलिस के देवीराम अंबे ने बताया कि पटेल नगर स्थित अस्पताल से एक युवक की मौत की जानकारी मिली थी। जिस पर पुलिस अस्पताल गई। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी जांच करने पर शरीर में संदेहास्पद जहर पाया गया। डॉक्टरों को मौत से पहले युवक बाबू ने वियाग्रा की 10 गोलियां खाने की बात कही थी। माना जा रहा है कि शायद उसकी मौत गोलियों के ओवरडोज की वजह से हुई। हालांकि, पुलिस जांच अधिकारी अंबे के अनुसार युवक ने डॉक्टरों को गोलियां खाने का न तो कोई कारण बताया और न ही उसने घर में कोई सुसाइड नोट छोड़ा। परिवार के लोगों ने भी कोई आशंका नहीं जताई है लेकिन जांच में सुसाइड के लिए गोलियां खाने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस गोली कौंन सी थी यह भी पता लगाने में जुटी है। अंबे ने बताया कि युवक प्राइवेट जॉब करता था। वह अपने भाइयों में सबसे बड़ा था उसके तीन भाई अविवाहित हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129