शिवपुरी। नगर स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु जिनालय निचला बाज़ार शिवपुरी पर आज उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया। जिनालय पर विराजमान मुनिश्री 108 सुव्रत सागर जी महाराज के सानिध्य में उपनयन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
जिसमें अभिवावकों द्वारा बड़े उत्साह से अपने बच्चो को खुशी जाहिर करते हुए मंदिर जी में लाया गया। 8 साल से ऊपर के बच्चों को सप्त व्यसन के त्याग के साथ अस्टमुल गुण पालन के संकल्प के साथ उपनयन
संस्कार प्रदान किए गए। जिन बच्चों द्वारा मुनि सुव्रत सागर जी महाराज से उपनयन संस्कार प्राप्त किए वह अब जैन संतो को आहार देने के पात्र होंगे। इसके साथ ही वह भगवान का अभिषेक पूजन करने भी आ
सकेंगे। उपनयन संस्कार के साथ श्रावक को अभिषेक पूजन करने की पात्रता आ जाती है। उपनयन संस्कार ग्रहण करने वालो में कथांश जैन, शृत जैन, सुयश जैन, अभिराज
जैन प्रधान, विनोद जैन प्रधान, रक्षित जैन, चितरंजन जैन,कुश जैन , अनिल जैन, देवेन्द्र जैन किलॉनी वाले, रूपेश जैन, पीयूष बंसल, संजय जड़ीबुती वाले, अजित जैन, पुनीत
जैन, रोनक जैन, अभिषेक जैन, सिद्धार्थ जैन, कृतज्ञ जैन, तेजस जैन, अशोक जैन, रोहित जैन, तनिष्क जैन, वेद जैन, आकाश जैन एवं पर्व जैन के नाम शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें