Responsive Ad Slot

Latest

latest

'शिवपुरी' के इस 'जांबाज' ने 11 साल 'आईएनएस विक्रान्त' पर दीं सेवाएं, 'पाकिस्तान से लड़ा युद्ध'

शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama
- भारतीय नौ सेना दिवस पर शिवपुरी के पूर्व नेबी आफीसर मंसूर अहमद का शाॅल श्रीफल व पौधा देकर किया सम्मान
- युवाओं को निडर होकर भारतीय नौसेना में अपनी सेवा देने आगे आना चाहिए, पीटी नेबी ऑफिसर मंसूर अहमद 
शिवपुरी। स्वयं सेवी संस्था शक्तिशाली महिला संगठन शिवपुरी ने आज भारतीय नौसेना दिवस पर बाणगंगा स्थित अपने कार्यालय पर  शिवपुरी निवासी रिटायर्ड पीटी नेवी ऑफिसर मंसूर अहमद का श्रीफल, शाॅल एवं पौधा देकर सम्मान किया। उनसे अपने अनुभव बताने का अनुरोध किया। बता दें कि देश आज नौसेना दिवस मना रहा है। हर साल चार दिसंबर को देश के जांबाज जवानों को याद करते हुए नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर मंसूर अहमद ने बताया कि 4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय नौसेना एक संतुलित त्रिआयामी शक्ति है जो महासागर की सतह पर उसके ऊपर और उसके नीचे हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने में सक्षम है। नौसेना भारतीय सशस्त्र बलों की समुद्री शाखा है और भारतीय नौसेना के कमांडर इन चीफ भारत के राष्ट्रपति हैं।  उन्होने बताया कि 1969 में नेवी ज्वाइन की थी और 11 साल आईएनएस विक्रान्त पर अपनी सेवाए दीं। देश की रक्षा के खातिर 1971 मे पाकिस्तान के अन्दर घुसकर उनके केम्पों पर आंक्रमण किया था और विजय प्राप्त की थी। बताया कि मेरे दोनों बच्चे भी नेवी में सेवाऐ दे चुके है। खुद 30 साल भारतीय नौसेना में अपनी सेवा दी, इस दौरान कई अच्छे अनुभव मिले। उन्होंने कहा कि अभी कैंसर व कई जटिल बीमारियों से लड़ रहा हूं मगर मेरा होंसला इतना बुलुन्द है कि कभी हार नहीं मानी और आज भी मेरा संघर्ष जारी है। मुझे बम्बई वाले के नाम से पहचानते हैं। युवाओं से मेरी अपील है कि वह निडर होकर भारतीय नौसेना में जाएं और देश एवं अपने जिले का मान बढ़ाएं व नाम रोशन करें। कहा कि युवाओं को भारतीय नौसेना में आगे आना चाहिए और निडर होकर देश की रक्षा के लिए पूरे समर्पण भाव से देश की सेवा करना चाहिए। 
गोयल ने दी बधाई
संस्था शक्तिशाली महिला संगठन के कार्यक्रम संयोजक रवि गोयल ने बताया कि संस्था ने सर्वप्रथम देश के जवानों को नौसेना दिवस की बधाई दी और जवानों के जज्बे को सलाम किया। साथ ही नौसेना के पूर्व पीटी अफसर मंसूर अहमद को सम्मानित करके नौसेना दिवस मनाया। उनसे नौ सेना में सेवा के दौरान उनके अनुभव टीम के साथ साझा किए। इस दौरान मंसूर अहमद बम्बई वाले बेहद प्रसन्न दिखे। संस्था द्वारा नेवी डे मनाने एवं सम्मान करने पर प्रसन्नता जाहिर की।  कार्यक्रम में संस्था के  संयोजक रवि गोयल,  मंसूर साहब की धर्मपत्नि  नफीसा बेगम एवं उनके बेटे मकसूद अहमद रिटायर्ड इंडियन नेवी, पोता फैज अहमद, लक्की राजा, शिफा के साथ साथ साहब सिंह धाकड, कमलेश कुश्वाहा एवं हेमन्त उचवारे उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129