शिवपुरी। शिवपुरी झाँसी फोरलेन पर दो अलग सड़क हादसों में 15 लोग घायल हो गए। 2 की मौत हो गई। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
ये हुए हादसे
पहले हादसे में जालौन से गुजरात जा रहे 13 महिला, पुरूष, बच्चे घायल हो गए। कार का टायर फटने से वह पलट गई। सुबह करीब साढ़े 8 बजे जैसे ही उनकी आर्टिका कार सुरवाया से आगे होटल के पास पहुंची तभी पिछला टायर अचानक फट गया। जिससे आर्टिका पलट गई। इस हादसे में आर्टिका में सवार लल्लू पुत्र मानसिंह कुशवाह उम्र 20 वर्ष, राधा पत्नी विकास कुशवाह उम्र 20 वर्ष, आनव पुत्र मंगल कुशवाह उम्र 8 वर्ष, प्रज्ञा पुत्री विकास कुशवाह उम्र 2 वर्ष, आरोही पुत्री जीतू कुशवाह 6 माह, सोम पुत्र विकास कुशवाह उम्र 5 वर्ष, पप्पी पुत्र रामपाल कुशवाह उम्र 24 वर्ष, ममता पत्नी मंगल कुशवाह उम्र 30 वर्ष, शिवांश पुत्र कमल कुशवाह उम्र 4 वर्ष, मोहिनी पत्नी दीपू कुशवाह उम्र 22 वर्ष, मंगल सिंह पुत्र सुख प्रसाद कुशवाह उम्र 31 वर्ष, विकास पुत्र भानूप्रसाद कुशवाह उम्र 25 वर्ष, हिमांशु पुत्र मंगल सिंह उम्र 6 वर्ष घायल हो गए। इनमे से राधा और एक अन्य की मौत की खबर है। जिन्हें कोलारस की 108 के ईएमटी रामकुमार और पायलट संजय यादव ने भर्ती कराया।
- दूसरा हादसा बस दुर्घटना का हुआ है। जालोंन से शिवपुरी आते समय परमल होटल के निकट हुई दुर्घटना में पवन कुमार 60 पुत्र बजरंग शर्मा, लोकेन्द्र 40 पुत्र विश्वनाथ घायल हुए। इन्हें सुरवाया की 108 के ईएमटी वीरेंद्र ओर पायलट संजय चौरसिया में जिला अस्पताल भर्ती कराया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें