शिवपुरी। नगर में फोरलेन पर अपना घर आश्रम का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें अपने पिताजी की 25वी पुण्यतिथि पर त्रिवेदी परिवार (होटल सोनचिरैया) ने सहयोग राशि प्रदान की। अपना घर आश्रम के पदाधिकारी कैलाश दुबे ने बताया की वर्तमान में अपना घर आश्रम में 24 प्रभु जी है, लेकिन अपना घर आश्रम का एक नया भवन तैयार किया जा रहा है, जिसमें 300 प्रभुजीयो के रहने का प्रबंध होगा। इसकी लागत लगभग 3 करोड़ रुपए आनी है, ये कार्य जनसहयोग से किया जा रहा है। आज इसी क्रम में भारत त्रिवेदी, अमिताभ त्रिवेदी (होटल सोनचिरैया) व त्रिवेदी परिवार ने अपने पिता स्व. धर्मवीर त्रिवेदी जी की 25वी पुण्यतिथि के अवसर पर अपना घर आश्रम के प्रथम फेस की लॉबी के निर्माण के लिए 51000 की राशि का चेक प्रदान किया। लॉबी की लागत लगभग 2,11,000 आनी है। इसको बनवाने में होने वाले समस्त खर्चे को त्रिवेदी परिवार होटल सोनचिरैया के द्वारा वहन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज त्रिवेदी परिवार ने 51000 (इक्यावन हजार रुपये) का एक चेक अपना घर आश्रम में आकर सौपा है। बता दें कि धर्मवीर त्रिवेदी प्राचार्य आजीवन भारतीय विद्यालय स्कूल के संचालक रहे व अनेको बच्चों के जीवन को सार्थक बनाया, वो सदा समाज के उत्थान में आगे रहे है व कई कार्य उनके द्वारा किये जाते रहे है, आज उनके द्वारा शिक्षत छात्र प्रदेश एवं देश के बड़े बड़े पदों पर विराजमान है। इस सहयोग के लिये अपना घर आश्रम के पदाधिकारी कैलाश दुबे, महेंद्र रावत, प्रकाश चंद्र जैन, रमेश अग्रवाल बदरवास व समस्त अपना घर इस सहयोग के लिये त्रिवेदी परिवार का आभार व्यक्त करता है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें