Responsive Ad Slot

Latest

latest

अपनों के साथ दूसरे की जान भी जरूरी: कलक्टर, हैलमेट जरूर लगाइये, ग्रामीणों से बोले एसपी

बुधवार, 16 दिसंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama

शिवपुरी। यातायात के नियमों के पालन करने और छोटी छोटी सावधानी से दुर्घटनाओं पर किस तरह अंकुश लग सकता है। कैसे लोगों की जान बच सकती है। बुधवार को जिले के आला अधिकारी ग्रामीणों के बीच पहुंचे। कलक्टर अक्षय सिंह ने कहा कि सड़क पर चलते समय खुद की और दूसरे की जान की सुरक्षा बहुत जरूरी है। नेशनल हाइवे ऊंचाई बढाकर इसलिये बनाए की लोग सीधे सड़क पर न जाये दूर से वाहन दिखाई दें और देखने के बाद ही सड़क पर सावधानी से पहुंचे। उन्होंने कान में इयरिंग लगाने के नुकसान, हॉर्न सुनाई न देने से जान को खतरा बताते हुए रेल दुर्घटना का उदहारण दिया और कहा कि सड़क पर पूरी सतर्कता से हमको चलना है।  एसपी राजेश सिंह चन्देल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क क्रॉस दोनों ओर देखने के बाद ही किया कीजिये। हॉर्न जरूर बजाइये। बाइक स्कूटर यानि दो पहिया वाहन पर हैलमेट अवश्य लगाइये जिससे हम दुर्घनाएं रोक सकते हैं। 
दरअसल आज यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा बढ़ती दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एसपी राजेश सिंह चंदेल एवं कलेक्टर शिवपुरी  अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन में "यातायात जागरूकता अभियान गांव-गांव शहर-शहर" के तहत  दुर्घटना संभावित क्षेत्रों से लगे गांव पहुंचा। ग्राम ककरवाया एवं पिपरसमा में जाकर यातायात संबंधित नियमों की जानकारी दी गई जिसमें एसपी शिवपुरी एवं कलेक्टर शिवपुरी द्वारा  ग्रामीण लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गई। जिसमें  यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव द्वारा ग्रामीण लोगों को यातायात नियमों की संपूर्ण जानकारी एवं नक्शा बनाकर उन्हें सड़क कैसे क्रॉस करें किन-किन चीजों का ध्यान रखें की जानकारी  दी गई जिसका उद्देश्य दुर्घटनाओं में कमी लाना है। इस जन जागरूक कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत शिवपुरी एचपी वर्मा, एसडीओपी शिवपुरी सुधीर सिंह कुशवाह, टीआई कोतवाली बादाम सिंह यादव, टीआई देहात सुनील खमरिया एवं यातायात सूबेदार भानु प्रताप सिंह सिकरवार एवं यातायात का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129