Responsive Ad Slot

Latest

latest

कोरोना फाइटर का किया गया सम्मान

बुधवार, 30 दिसंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियत्रंण सऺगठन के प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा शिवपुरी जिले के पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को हराने के लिए अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना फायटर के रूप में जो शिवपुरी की जनता को बीमारी से बचा रहे हैं उनमें राजेश सिंह चन्देल पुलिस अधीक्षक, प्रवीण कुमार भूरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भारत सिंह यादव आरआई,
 सुधीर सिंह कुशवाहा एसडीओपी, रणवीर सिंह यादव यातायात प्रभारी आदि को सम्मानित किया। सम्मानित करने वालों में सऺगठन के डॉ एनएस राजपूत प्रदेश अध्यक्ष, डॉ बीके शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ वीके बिजौले प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ महेंद्र भार्गव कोठारी प्रदेश सचिव, कपिल मिश्र प्रदेश क्राईम रिपोर्टर, सऺजय तिवारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सचिन राज भट्ट मीडिया प्रभारी, अनिल भदौरिया सऺवाददाता पिछोर डॉ इन्दिरा तौमर प्रदेश अध्यक्ष ( चिकित्सा प्रकोष्ठ  ) सोरभ शर्मा सऺभागिय उपाध्यक्ष और साथ में लालू शर्मा क्रांति गाथा के संपादक, राजकुमार स्वदेश सऺवाददाता, किरण कुमार सऺवाददाता, करुणेश शर्मा सऺवाददाता आदि सऺगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्य सम्मान के दौरान मौजूद रहे। यह जानकारी डॉ एनएस राजपूत प्रदेश अध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियत्रंण सऺगठन मध्यप्रदेश ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129