Responsive Ad Slot

Latest

latest

हॉकी के जादूगर ध्यान चंद को किया याद

शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama

शिवपुरी। हॉकी के जादूगर ध्यान चंद की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला हॉकी संघ शिवपुरी और साहू जी महाराज हॉकी क्लब द्वारा एक 6 साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आज पोलो ग्राउंड पर फ्राइडे 2 फ्राइडे हॉकी सीरीज के अन्तर्गत हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे शिवपुरी सिटी के हॉकी टीमो ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्दयेश्य हॉकी खेल से नवीन खिलाड़ियों को जोड़ना और जिले मे हॉकी की गतिविधियों को बढ़ावा देना है। जिला हॉकी संघ का प्रयास है कि छोटे आयु बर्ग के खिलाड़ियों को हॉकी खेल से जोड़ा जाए जिसके फलस्वरूप हॉकी की एक नर्सरी तैयार की जा सके। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल रहे जिला हॉकी संघ के सचिव और अध्यक्ष वक़ार रोहिला, साहब सिंह कुशवाह द्वारा मोहित अग्रवाल का  स्वागत किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राहुल नरवरिया द्वारा आभार ब्यक्त किया गया। प्रतियोगिता
में चार टीमो ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता की विजेता टीम जनता स्पोर्ट्स क्लब शिवपुरी रही। उपविजेता का खिताब डीएचए टीम को मिला। 
इस अवसर पर उबेर आदिल मोहोसिन खान संजीव पांडेय आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129