Responsive Ad Slot

पूर्व डीएसपी सुरेश सिकरवार को मारी गोली, हड़कम्प

शनिवार, 5 दिसंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama

शिवपुरी। शिवपुरी के निवासी पूर्व डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार को आज गोली मार दी गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया है। कनपटी के पास गोली लगी है। बताया जा रहा है कि सौरभ नामक युवक के विरुद्ध कल कोई केस दर्ज किया गया था उसके बदले की कार्रवाई के चलते गोली मारे जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी इस बारे में अधिकृत बयान किसी का सामने नहीं आया है।

सुरेश सिंह सिकरवार शहर की जानी मानी हस्ती है और उनका खासा रसूख है। जिसके चलते ही जैसे ही यह जानकारी सामने आई कि उन्हें किसी ने गोली मार दी है पूरे शहर में हड़कंप के हालात निर्णय हैं। घर पर आकर पैर छूने के लिए झुके व्यक्ति ने सेवानिवृत्त  पुलिस उप अधीक्षक सुरेश सिंह सिकरवार को गोली मारी उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने  गोली मारने वाले का नाम सौरभ बताया

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129