शिवपुरी। साल 2020 की विदाई का सभी को इंतजार है। नया साल 2021 चाहे जैसा भी आये लोग 2020 से पीछा छुड़ाना चाहते हैं। डर, ख़ौफ़, नोकरी छीन लेने वाले साल की विदाई होनी भी चाहिये। यही कारण है कि लोग थर्टी फस्ट पार्टी की तैयारी में जुट गए हैं। होटल, फार्म, बगीचे से लेकर लोग अपने अंदाज में सेलिब्रेशन करने की तैयारी में जुटे हुए हैं।
नगर के टूरिस्ट विलेज में 25 तारीख से हो रूम फूल हो चुके हैं। नेशनल पार्क में भी खूब पर्यटक आ रहे हैं। इस बीच 31 दिसंबर को टूरिस्ट विलेज में 70 लोगों की पार्टी के आयोजन की बात मैनेजर नवीन शर्मा ने कही। कपल्स 1500 में एंट्री ले सकेंगे।
इधर दूसरी तरफ पुलिस भी सारी स्थिति पर नजर रखते हुए तैयार हो चुकी है। एसपी राजेश सिंह चन्देल ने जिले के लोगों से 31 दिसंबर और नव वर्ष को लेकर अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सुरक्षा के साथ नव वर्ष का स्वागत करें। इन नियमों का पालन करें।
1. दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न चलें।
2. शराब पीकर वाहन न चलायें।
3. सुप्रीम कोर्ट के नियमों का पालन करते हुये डीजे बजाए।
4. रात के समय अनावश्यक न घूमें।
5. रात को आवश्यक होने पर ही घर से निकलें एवं मास्क अवश्य लगायें।
6. रात के समय आतिशबाजी न चलायें।
7. सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें।
8. कोविड-19 के नियमों का पालन करें।
9. होटल संचालक हॉल की क्षमता से आधे लोगों को ही प्रवेश दें। यदि उक्त नियमों का पालन नहीं किया तो वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें