मुम्बई। बॉलिवुड के जानेमाने कोरियॉग्राफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद डिसूजा को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। कोरियॉग्राफर डिसूजा को हार्ट अटैक आने की जानकारी जब उनके फैंस को लगी तो वे उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। कोकिलाबेन अस्पताल में रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर है। इस दौरान रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल भी उनके साथ हैं। धर्मेश ने कहा है डिसूजा अब ठीक हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें