Responsive Ad Slot

Latest

latest

फांसी पर लटका मिला राजकुमार, मोबाइल के पास टूटी पड़ी थी सिम

शनिवार, 12 दिसंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना अंतर्गत इंद्रा कॉलोनी निवासी एक युवक ने गुरुवार की रात अपने कमरे में फांसी लगा ली। सुबह भाई को उठाने के लिए बहिन पहुंची तो वह फंदे पर लटका दिखा। पास में ही मोबाइल पड़ा था। बाजू में टूटी सिम भी मौजूद थी। मृतक के मोबाइल से सभी नंबर डिलीट मिले। बताया जा रहा है कि वह रात को एक शादी में गया था, जहां किसी से दो घंटे तक बात करता रहा। जानकारी के अनुसार इंद्रा कॉलोनी निवासी राजकुमार (24) पुत्र प्रहलाद कुशवाह  सुबह करीब 5 बजे उसी के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। राजकुमार की बहन उसे जगाने पहुंची तो नजारा देखकर घबरा गई। परिजनों को बताया जिन्होंने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए, लेकिन राजकुमार की मौत हो चुकी थी। राजकुमार के पिता प्रहलाद हलवाई हैं और बीती रात घर के पास स्थित सुदंरम विवाह घर में  काम कर रहे थे। यहां  उन्होने बेटे को काम में मदद के लिए बुला लिया था। लोगों की मानें तो राजकुमार उस शादी में काम के दौरान करीब दो घंटे तक मोबाइल पर किसी से बात करता रहा।  यह पता नही चल पाया कि वह किससे बात कर रहा था। राजकुमार एक फाइनेंस कंपनी में भी काम करता था। वहीं एक साल पहले सतनबाड़ा में किसी लड़की से सगाई हुई थी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति सामने आ पाएगी। राजकुमार 4 बहन का इकलौता भाई था।राजकुमार ने कुछ दिन पूर्व सतनबाड़ा में एक दुकान भी खोली थी। इसके अलावा वह कभी-कभी अपने पिता के साथ भी काम करने चला जाता था। हंसमुख व मिलनसार होने के चलते मौहल्ले में लोग उसको पसंद करते थे। उसकी मौत के बाद घर में मातम का माहौल है, वहीं लोग भी गमगीन हैं। 
कुछ और कहानी भी
इस मामले को डंडा बैंक यानी भारी भरकम ब्याज वसूली से जोड़कर भी देखा जा रहा है तो वहीं ऑनलाइन गेम के माध्यम से भी रुपयों को लेकर ठाठीपुर दिए जाने की बात सामने आ रही हैं। हालांकि सब कुछ जांच के बाद ही साफ होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129