70 साल बाद मिली किसानों को आर्थिक स्वतंत्रता
ग्वालियर। सत्तर साल बाद किसानाें काे असली आर्थिक स्वतंत्रता मिली है। इससे मध्यप्रदेश ही नहीं पूरे देश के किसानाें में नई क्रांति आएगी। कृषि कानून एतिहासिक अधिनियम है। यह बात बुधवार को ग्वालियर में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होने आए राज्यसभा सदस्य ज्याेतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में मीडिया से कही।
केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा
केंद्रीय मंत्री ताेमर ने इस दाैरान मीडिया से कहा कि विपक्षी दल कृषि कानून काे लेकर किसानाें काे गुमराह करने की काेशिश कर रहे हैं, लेकिन इस प्रयास में वह कभी सफल नहीं हाेंगे। किसानाें के साथ वार्ता में जल्द ही समाधान हाेगा। देश भर के किसान इस कानून का समर्थन कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें