Responsive Ad Slot

Latest

latest

फोरलेन के ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने मैदान में उतरी टीम

रविवार, 13 दिसंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama

शिवपुरी। दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिये सड़क के ब्लेक स्पॉट चिन्हित किए जाने के लिए रविवार से टीम सड़क पर उतरी। इन्हें परिशोधन कर जल्द से जल्द खत्म किया जाएगा। आज जिन जगहों पर यातायात प्रभारी रणवीर यादव के साथ अन्य अधिकारी पहुंचे उन दोनों जगहों पर 15 कमियां सामने आई हैं। जिनको दूर किये जाने के लिए उन्हें इंद्राज किया गया। ककरवाया के अलावा पिपरसमा चौराहा पर जो कमियां मिली उनको खत्म किया जाएगा। पिपरसमा पर दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड, जेब्रा क्रॉसिंग सहित अन्य कमियों को दूर किया जाएगा। ककरवाया पर भी जेब्रा क्रॉसिंग आदि कमियां दूर की जाना हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129