खनियांधाना में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
( खनियांधाना से सचिन मोदी की रिपोर्ट )
खनियांधाना। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफ़िले एवं राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर कल हुये हमले के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी मंडल ने खनियांधाना ने बस स्टैंड पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष भानु जैन चौधरी, कुलदीप सिंह चौहान, रमाकांत पाठक, दाउद अली, बृजेंद्र चौबे, सत्य प्रकाश भरदेलिया, सैयद फिरोज अली, भूपेंद्र सिंह चौहान, धर्मपाल यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भानु जैन ने बताया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को देख वहाँ की मुख्यमंत्री बौखला गई है तथा जानबूझकर भाजपा के नेताओं पर जानलेवा हमले किये जा रहे हैं जिसके चलते पिछले 1 वर्ष के अंदर करीब एक सैकड़ा भाजपा कार्यकर्ता असमय मौत का शिकार हुए हैं जिसका हम विरोध करते हैं तथा माननीय राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें