खोड। (आबिद बख्श की रिपोर्ट)
शिवपुरी विधानसभा के खोड़ मंडल में भारतीय जनता पार्टी के वर्ग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ भाजपा पद अधिकारी मौजूद रहे। वर्ग प्रशिक्षण का उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना और पार्टी की नीतियों को हर वर्ग के लोगों तक पहुंचाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय,के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। एवं वर्ग में क्रमबद्ध रूप से 4 सत्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।जिसमें सर्वप्रथम वक्ता के रूप में श्रीनिवास गेडा की अध्यक्षता में डॉ अजय खेमरिया व्यक्तित्व विकास द्वितीय वक्ता के रूप में बृजमोहन निगोती की अध्यक्षता में ओम प्रकाश जैन (ओमी) ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास पर विस्तृत चर्चा की। तृतीय सत्र के रूप में केदार वरसैया की अध्यक्षता में डॉ अरविंद वेडर ने आत्मनिर्भर भारत एवं सुरक्षा पर प्रकाश डाला एवं चतुर्थ शत्र वक्ता मंडल अध्यक्ष केरन सिंह लोधी की अध्यक्षता में विकास जैन ने सोशल मीडिया का सदुपयोग पार्टी के हित में किस प्रकार किया जा सकता है। इसके विषय में विस्तृत जानकारी दी वर्ग के दो दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रथम दिन भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में भाजपा मंडल अध्यक्ष केरन सिंह लोधी, नगर अध्यक्ष अभिषेक बरसैयां, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राज नारायण गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल भार्गव, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आमीन खान, मंडल मीडिया प्रभारी आबिद बख्श पत्रकार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें