दिल्ली। नए साल 2021 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। हर व्यक्ति साल 2020 की जल्द विदाई की बाट जोह रहा है, इस बीच हम आपके लिये एक अच्छी खबर लेकर आये हैं। नए साल में 3 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।
1. अमृत सिद्धि योग-
अमृत सिद्धि योग को कार्यों की पूर्ति के लिए बेहद खास माना जाता है। 31 दिसंबर, 2020 यानी साल के आखिरी दिन शाम को 7 बजकर 49 मिनट से 1 जनवरी 2021 सूर्योदय तक अमृत सिद्धि योग रहेगा।
2. गुरु पुष्प योग-
साल के आखिर में दूसरा सबसे शुभ संयोग गुरु पुष्प योग बन रहा है। सूर्य देवता की पूजा के लिए गुरु पुष्प योग को शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस योग में भगवान सूर्य की पूजा करने से बीमारियों से मुक्ति मिलती है। गुरु पुष्प योग शाम 7 बजकर 49 मिनट से 1 जनवरी सूर्योदय तक रहेगा।
3. सर्वार्थ सिद्धि योग-
हैप्पी न्यू ईयर यानी 2021 की पूर्व संध्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा। यह शुभ योग 31 दिसंबर को सूर्योदय से 1 जनवरी सूर्योदय तक रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें