शिवपुरी। सदैव चर्चाओं में रहने वाली नगरपालिका मंगलवार की जनसुनवाई में भी छाई रही। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष हरीश चौबे कलक्ट्रेट में डिप्टी कलक्टर से मिले। कहा की सीएमओ गोविंद भार्गव कार्यालय में नहीं बैठते। सभी कार्यो, नस्तियो, एवं भुगतान आदि प्रकरणों का निपटान अपने निवासी से ही संचालित करते हैं। नतीजे में शहर के वृद्ध, सीनियर सिटीजन, विधवा महिलाऐ, दिव्यांग, सामाजिक सुरक्षा पेन्शन इत्यादि के निराकरण हेतु लोग कार्यालय के चक्कर लगाते हैं। टीम के कप्तान के गायब रहने से स्टाफ भी गायब रहता है। जिससे नगरपालिका मजाक बनकर रह गई है। चौबे ने कहा कि उन्होंने अक्टूबर महीने में एक आरटीआई लगाई थी। जिसमें नियमित किये जाने वाले कर्मचारियों के बारे में विस्तार से जानकारी मांगी थी लेकिन एक महीने में जब जानकारी नहीं दी तब ग्वालियर कार्यालय फिर भोपाल शिकायत की लेकिन 3 महीने बाद भी कोई जानकारी नहीं दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें