Responsive Ad Slot

Latest

latest

इस बार दिव्यांग के लिए 17 को आयोजन होगा मंगलम में

बुधवार, 13 जनवरी 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। प्रति वर्ष की भांति मकर संक्रान्ति का पर्व ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति शिवपुरी ने इस बार 17 जनवरी रविवार को मनाने का निश्चय किया है। कार्यक्रम व स्थान परिवर्तन किया गया है। दिव्यांग छात्रावास बन्द होने के कारण कार्यक्रम मंगलम में होगा। इस बार वे बालक लक्ष्य होंगे जो निराश्रित हैं, जिनके माँ बाप नही है, लेकिन वो दिव्यांग नहीं हैं।  इनकी संख्या लगभग 30 है। साथ ही मंगलम दिव्यांग स्कूल में पढ़ने वाले 12 दिव्यांग भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। कुल मिलाकर लगभग 42 बालक हितग्राही रहेंगे। जिनकी उम्र 8 से 15 वर्ष है जिसमें बालक एवम बालिकाएं दोनों शामिल हैं। उक्त बालको को नवीन वस्त्र वितरण एवम खिचड़ी, मंगोड़े का भोजन कराया जाएगा।
उक्त आयोजन 17 जनवरी रविवार को दोपहर एक बजे मंगलम (पोलो ग्राउंड के सामने ) शिवपुरी पर आयोजित होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129