Responsive Ad Slot

Latest

latest

डिफरेंट खबर: आइये बताते हैं 1 फरवरी से क्या होने वाला है

शनिवार, 30 जनवरी 2021

/ by Vipin Shukla Mama
दिल्ली। हमारे देश में बदलाव का क्रम कभी थमता नहीं है। अलग अलग महीने के दौरान अलग अलग बदलाव किसी न किसी मामले में देखने मिल ही जाते हैं। अब साल 2021 का फरवरी दस्तक दे चुका है। एक दिन बाद हम जनवरी को विदाई दे चुके होंगे। देखा जाए तो यह साल कुछ हद तक संतोष साथ लेकर आया है। हालांकि कुछ कहना जल्दबाजी हो सकती है। खैर आइये देखते हैं फरवरी में क्या होने वाला है। 1 फरवरी 2021 से हमारी जिंदगी से जुड़े कुछ नियम बदल जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय उड़ान, एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम और एटीएम से पैसा निकालने जैसे नियम बदलाव में शामिल हैं। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट भी पेश करेंगी जिसमें वह प्रोडक्ट पर सीमा शुल्क बढ़ा या घटा सकती हैं जिससे प्रोडक्ट आगे महंगे या सस्ते हो सकते हैं। आइए नजर डालते हैं इन नियमों पर..
-
1 फरवरी को बदलेंगे सिलेंडर के दाम
1 फरवरी से सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होगा। हालांकि, बीते साल दिसंबर में 2 बार रसोई गैस की कीमतें बढ़ चुकी हैं। इस साल जनवरी में कंपनियों ने दाम नही बढ़ाए थे। अब फरवरी महीने में देखना होगा की कंपनियां दाम बढ़ाती है या नहीं। हर महीने की पहली तारीख को कंपनिया रसोई गैस सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम तय करती हैं। 
-
नहीं निकाल पाएंगे इन एटीएम से पैसा
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) एक फरवरी से अपने एटीएम से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव करने जा रहा है। पीएनबी ने देशभर में बढ़ते एटीएम ( ATM) फ्रॉड को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अगर आपका भी पीएनबी में बैंक खाता है तो ये आपके लिए यह काम की खबर है। 1 फरवरी से पीएनबी ग्राहक गैर ईएमवी (EMV) एटीएम मशीनों से पैसे नहीं निकाल पाएंगे। पीएनबी बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि नॉन ईएमवी एटीएम या गैर ईएमवी एटीएम वो होते हैं जिनमें एटीएम या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल लेनदेन के दौरान नहीं किया जाता। इन मशीनों में डेटा कार्ड मैगनेटिक पट्टी के जरिये पढ़ा जाता है।
-
1 फरवरी को पेश होगा बजट
1 फरवरी को पेश किए जाने वाले आम बजट में कई वस्तुओं पर सीमा शुल्क में कटौती हो सकती है, जिसमें फर्नीचर का कच्चा माल, तांबा भंगार, कुछ रसायन, दूरसंचार उपकरण और रबड़ उत्पाद शामिल हैं। पॉलिश किए गए हीरे, रबड़ के सामान, चमड़े के कपड़े, दूरसंचार उपकरण और कालीन जैसे 20 से अधिक उत्पादों पर आयात शुल्क में कटौती के भी संकेत मिले हैं। इसके अलावा फर्नीचर बनाने में इस्तेमाल होने वाली कुछ लकड़ियों और हार्डबोर्ड आदि पर सीमा शुल्क पूरी तरह खत्म किया जा सकता है।
-
शुरू हो सकती है अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
1 फरवरी से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो सकती है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ( Air India Express) ने 1 फरवरी से नई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का ऐलान किया है। एयर इंड‍िया एक्सप्रेस 1 फरवरी से 27 मार्च 2021 के दौरान त्रिची और सिंगापुर के बीच रोजाना फ्लाइट शुरू करेगी। इस रूट के अलावा कुवैत से विजयवाड़ा, हैदराबाद, मैंगलोर, त्रिची, कोझिकोड, कुन्नूर और कोच्चि के लिए विमान सेवाएं शुरू होगी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129