Responsive Ad Slot

Latest

latest

55 बच्चों को वस्त्र, मंगोड़े, खिचड़ी और भोजन कराकर बांटीं खुशियां

रविवार, 17 जनवरी 2021

/ by Vipin Shukla Mama
ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति की ओर से नगर के मंगलम में हुआ शानदार आयोजन
शिवपुरी। ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति सामाजिक सरोकार से सीधे वास्ता रखती आई है। इसी क्रम में समिति प्रति वर्ष की भांति मकरसंक्रान्ति पर अनूठा आयोजन करती है। इसी क्रम में आज 17 जनवरी रविवार को स्थान परिवर्तन कर मंगलम में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें 55 ऐसे बालक चुने गए। जिसमें से 30 निराश्रित थे जिनके माँ बाप नही हैं, लेकिन वो दिव्यांग नही है। साथ ही मंगलम दिव्यांग स्कूल में पढ़ने वाले 25 दिव्यांग भी शामिल हुए। कुल मिलाकर लगभग 55 बालक हितग्राही के रूप में चयनित किये गए। जिनकी उम्र 8 से 15 वर्ष रही जिसमें बालक एवम बालिकाएं दोनों शामिल थे। उक्त सभी को नवीन वस्त्र वितरण कर खिचड़ी मंगोड़े  भोजन कराया गया। उक्त आयोजन आज दोपहर 1 बजे से मंगलम, पोलो ग्राउंड के सामने आयोजित हुआ। ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति शिवपुरी ने सभी साथियों को कार्यक्रम में शामिल किया था। मौके पर ग्रामीण बैंक समाजसेवा समिति के प्रमुख एसकेएस चौहान, मंगलम अध्यक्ष अशोक कोचेटा, डॉक्टर सीपी गोयल, पूर्व सीएमओ रामनिवास शर्मा, सचिव मंगलम राजेन्द्र मजेजी, नीरज अग्रवाल, राजेश जैन, महेंद्र जैन, केके शिवहरे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129