Responsive Ad Slot

Latest

latest

'मंत्री सिंधिया' फहराएंगी 'शिवपुरी का ध्वज', 9 बजे लहराएगा 'तिरंगा'

मंगलवार, 26 जनवरी 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले में 72 वां गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह नगर के तात्या टोपे स्टेडियम पोलो ग्राउंड में मंगलवार सुबह आयोजित किया जाएगा। 
प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होकर
ध्वजारोहण करेंगी। 
कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होगा।
कलक्टर अक्षय कुमार एवं एसपी
राजेश सिंह चन्देल की मौजूदगी में
मुख्य अतिथि मंत्री सिंधिया द्वारा
ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद परेड का निरीक्षण कर मुख्य
अतिथि प्रदेश की जनता
के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगीं। 
गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
इसके साथ ही विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्य अतिथि
द्वारा पुरस्कार वितरण किया जाएगा। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस
समारोह में शामिल होने के बाद थीम रोड, स्वच्छता सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण और महिला बाल विकास विभाग की ओर से जारी पुलिस भर्ती का प्रशिक्षण ले रही छात्राओं से चर्चा करेंगीं। इसके
उपरांत शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगी। वायपास पर पुलिस सहायता केंद्र का
लोकार्पण करेंगी। मंत्री शाम 6 बजे शिवपुरी से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।
दीं शुभकामनाएँ
खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रदेश के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी। 
सिंधिया ने कहा कि 72 वें गणतंत्र दिवस पर भारत अब आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। प्रदेश के युवा नई आधुनिक शिक्षा और तकनीकों का प्रयोग कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान के आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करने में सफल होगें।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129