Responsive Ad Slot

Latest

latest

'किरण' पर 'बंदर' ने किया घातक हमला, चेहरा' कर दिया 'लहूलुहान'

शनिवार, 23 जनवरी 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। करैरा में बंदरों के लगातार आतंक के बीच आज एक महिला पर बंदर ने हमला कर दिया। उनके चेहरे पर वार कर बंदर ने उन्हें लहूलुहान कर दिया। नगर के तहसील के पीछे रहने वाले सोनू मिश्रा की पत्नी किरण मिश्रा 26 साल आज जब छत पर थी तभी बन्दर को भगाने की कोशिश पर बंदर ने उन पर हमला कर दिया। उसने पंजा मारकर खून बहा दिया। डरी सहमी किरण को अस्पताल लेकर जाना पड़ा। लोगों के अनुसार करैरा में बंदर परेशानी की वजह बन गए हैं। वह टीम को कई बार आमंत्रित किया गया लेकिन वह आती नहीं। लोगो की जान खतरे में है। पहले भी कई लोग घायल हो गए हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129