शिवपुरी। विलोकलाँ फोरलेेन के हनुमान मंदिर पर चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आज राम राज्याभिषेक एवं यज्ञ हवन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। कथा के आखिरी दिन कथा व्यास वाल योगी वासुदेव नंदिनी भार्गव ने आज राज्याभिषेक और रामराज पर ही विशेष प्रवचन दिया उन्होंने कहा कि,रामराज काहू नहीं व्यापा राम राज का अर्थ केवल इतना ही नहीं कि राम अयोध्या में राजा वनै। हमारे जीवन में सुधार तब तक नहीं होगा जब तक हम, जीवन रूपी व्यवहार ,आचरण रुपी सिंहासन पर राम जी के आदर्शो को आरुढ नहीं करते, तभी हमें राम के राजा बनने का फल मिलेगा तव राम जैसी मर्यादा और विचार धारणा सबके ह्रदय मै उदध्रत हो जाएगी। इस प्रकार आज आनंद हर्ष के साथ श्री राम कथा का समापन हुआ। राम कथा में आचार्य पंडित श्री वासुदेव प्रसाद जी भार्गव शिवपुरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे कथा का वाचन 9 दिन शास्त्रीय संगीत मर्मज्ञ वाल योगी नंदिनी भार्गव ने किया कथा के यजमान.सुमंत सिंह रावत श्रीमती लक्ष्मी रावत रही,आसपास के ग्राम वासियों का नौ दिन विशेष सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें