Responsive Ad Slot

Latest

latest

'उत्कृष्ट कार्य' पर 'आशा' को 'कलक्टर, एसपी' के हाथों मिला 'स्मार्ट फोन'

सोमवार, 11 जनवरी 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। कलेक्टर द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ता को स्मार्ट फोन देकर सम्मानित किया गया। बता दें कि शक्तिशाली महिला संगठन ने महिला सम्मान अभियान मुहिम शुरू
की है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह व एसपी राजेश सिंह चन्देल ने इस मुहिम की सराहना की। साथ ही संयुक्त रुप से जिला चिकित्सालय में महिला सुरक्षा को लेकर जन जागरुकता एवं महिला सम्मान महल सराय की आशा कार्यकर्ता शिवकुमारी जाटव को प्रदान किया। उन्हें स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शक्तिशाली महिला संगठन द्वारा महिला सम्मान अभियान में सहयोग करते हुए स्मार्ट फोन देकर सम्मानित किया गया। साथ ही महिला एवं बच्चों के बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सुधार के लिए आज से मुहिम प्रारंभ की गई।

कलक्टर बोले मिलना चाहिये सम्मान
 कलेक्टर सिंह ने आशा कार्यकर्ता शिवकुमारी जाटव को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरुकता के लिए कार्य करने वाले लोगो का सम्मान करना चाहिए फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष। समाज में महिला सुरक्षा को लेकर जन जागरुकता की मुहिम में सबको आगे आना चाहिए।
एसपी ने बढाया हौंसला
 एसपी राजेश चन्देल ने इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिवकुमारी को प्रोत्साहित किया एवं इसी प्रकार अच्छे से कार्य करने को कहा। उन्होने शक्तिशाली महिला संगठन को आशा कार्यकर्ता को स्मार्ट फोन देने पर प्रशंसा की एवं समाज के हित में संस्था द्वारा किये जा रहे कार्य की तारीफ की। इस अवसर पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, एसपी राजेश सिंह चन्देल, डीपीओ देवेन्द्र कुमार सन्दरियाल, सिविल सर्जन डा. पीके खरे, आरएमओ डा. राजकुमार ऋषिश्वर, शक्तिशाली महिला संगठन के रवि गोयल एवं उनकी पूरी टीम, आशा कार्यकर्ता शिवकुमारी जाटव उपस्थित थी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129