शिवपुरी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने निकाय चुनाव के लिये जिले की नगर परिषदों के लिये सुयोग्य व दमदार प्रत्याशियों के नाम सामने लाने का जिम्मा अपनी जिला स्तरीय टीम को सौंप दिया है। जो जिले में जाकर कोंग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मशवरा करने के बाद दमदार, योग्य नेताओ के नाम लेकर आएंगे। जिन्हें जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष शर्मा को सौंपा जाएगा। फिर नाम प्रदेश स्तर तक भेजे जाएंगे। जिलाध्यक्ष कॉंग्रेस श्री प्रकाश शर्मा ने बताया कि जिला कमेटी के निम्न पदाधिकारियों को नगरीय निकायों का प्रभार सौंपा है। इन्हें आगामी निकाय चुनाव में पार्टी की विजय सुनिश्चित विजय करने के वास्ते ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के साथ तालमेल करके पार्षदों एवं अध्यक्षों के नामों की रायशुमारी करना है। यह नेता मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त निकाय पर्यवेक्षकों का भी पूर्ण सहयोग करेंगे और विजय की संभावना वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं के नाम का चयन, वार्ड पार्षद और अध्यक्ष पद के लिए संभावित तोर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मा को देंगे। जिन पदाधिकारियों को प्रभार दिया गया उनमें यह नाम शामिल हैं।
-
करैरा: हाजी वासित अली, अर्जुनसिंह, साबिर खान बाबूजी
-
नरवर: ओम प्रकाश शर्मा जोली, साहब सिंह कुशवाह
-
मगरोनी : राजेंद्र गुर्जर, आजाद खान
-
बदरवास: शिवप्रताप सिंह कुशवाह, राजेश बिहारी पाठक
-
कोलारस- सूर्यकांत पांडे, अखिल शर्मा
-
रन्नौद: मानसिंह फौजी, राकेश रावत
-
पोहरी एवं बैराड़ किशन सिंह तोमर, रघुराज रावत, चंद्रकांत मामा के नाम शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें