Responsive Ad Slot

Latest

latest

'निराश्रितों' के बीच पहुंचे 'बाल शिक्षा निकेतन' के 'एनएसएस' से संबद्ध 'युवा'

बुधवार, 13 जनवरी 2021

/ by Vipin Shukla Mama
- गर्म वस्त्र, मिष्ठान वितरित कर लिया आशीर्वाद 
- त्योहारों के बीच मानव के बेहतर जीवन के लिये की प्रार्थना
शिवपुरी। युवा शक्ति को समाजोपयोगी, परमार्थ हित एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यों में जोड़कर ही देश सेवा के लिए तैयार किया जा सकता है। नगर के ख्यातिनाम स्कूल बाल शिक्षा निकेतन की संचालिका बिंदु छिब्बर, प्राचार्य पवन उपाध्याय  ने बताया कि इस वर्ष नूतन उत्साह के साथ लोहड़ी एवं संक्रांति पर हम सभी देशवासियों के लिए कोरोना, दुख, गरीबी से जूझ रहे मानव के बेहतर जीवन के लिए ईस्वर से प्रार्थना करते हैं। आज लोहड़ी और संक्रांति पर्व पर बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय के एनएसएस NSS इकाई के छात्र छात्राओं ने वृद्धाश्रम में आमद दर्ज कराई। यहां रह रहे निराश्रित बुजुर्गों को ऊनी वस्त्र एवं मिष्ठान भेंट  किए। छात्राओं के साथ कामिनी सक्सेना, सविता बंसल, शारूख  खान एवं nss प्रभारी दिनेश पाल ने भी वृद्धजनों के साथ समय बिता कर उनकी बात सुनी और आशीर्वाद लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129