Responsive Ad Slot

मीसाबंदी व वरिष्ठ नेताओं के सम्मान के साथ मनी राजमाता की पुण्यतिथि

बुधवार, 27 जनवरी 2021

/ by Vipin Shukla Mama

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य राजमाता अम्मा महाराज की पुण्यतिथि मीसाबंदी व वरिष्ठ भाजपा नेताओं के सम्मान के साथ मानस भवन में मनाई गई।
पूर्व मंडल अध्यक्ष भानु दुबे के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने राजमाता के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर बोलते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेमनारायण जी नागर ने कहा कि राजमाता लोकमाता थी,उन जैसे शख्शियत कम ही होती है,उनका जीवन त्याग तपस्या बलिदान आधारित है।पूर्व विधायक ओमप्रकाश जी खटीक ने कहा कि साधारण से साधारण कार्यकर्ता की चिंता करने वाली राजमाता थी,क्षेत्र में शायद ही कोई व्यक्ति होगा जिसे राजमाता नाम से न जानती होगी।मीसाबंदी हरिहर शर्मा जी ने कहा कि राजमाता का जीवन आदर्श जीवन है,भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने महल के ऐशोआराम को छोड़ जनसेवा के मार्ग को स्वीकार कर हमेशा हमेशा के लिए वह अमर हो गयी है।पूर्व विधायक माखनलाल जी राठौर ने कहा कि हम शोभाग्यशाली है कि हमे राजमाता जी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ,लोकमाता जन जन की नेता सभी से वात्सल्यमयी व्यवहार रखने वाली राजमाता जी का जीवन सदैव हमे प्रेरणा देती है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक कामता प्रसाद बेमटे जी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।तत्पश्चात भाजपा के वरिष्ठ नेता मीसाबंदी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सभी का शॉल श्रीफल के साथ सम्मान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भानु दुबे ने किया।इस अवसर पर कोरोना के कारण काल का ग्रास बने गुलाबचंद जी शर्मा,पुरषोत्तम जी गुप्ता,पूरनलाल जी बाथम,घनश्याम जी मनिया,प्रमोद जी गर्ग सहित अन्य भाजपा नेताओं को स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया।उपस्थित सभी नेतागणों ने राजमाता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम,मंडल अध्यक्ष के पी परमार,विपुल जैमिनी भी इस अवसर पर मौजूद रहे,आभार भानु दुबे ने व्यक्त किया।
इनका हुआ सम्मान
सम्मानित सूची
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
1.श्री प्रेमनारायण जी नागर
लोकतंत्र सेनानी (मीसाबंदी)
2.श्री गोपालकृष्ण जी दंडोतिया
3.श्री विमलेश जी गोयल
4.श्री हरिहर निवास जीशर्मा 
5.श्री घनश्याम जी भसीन
6.श्री महेश जी गौतम,
7.श्री उत्तमचंद जी जैन
8.श्री कामता प्रसाद जी बेमटे
9.स्व.श्री राम जी लाल बंसल
10.श्री ओमप्रकाश जी शर्मा गुरु
11.श्री गोपाल जी सिंघल
12.स्व. श्री गुलाबचंद जी शर्मा
वरिष्ठ भाजपा नेता
13.श्री ओमप्रकाश जी खटीक पूर्व विधायक
14.श्री माखनलाल जी राठौर पूर्व विधायक
15.श्री राजेन्द्र जी निगम पूर्व जिलाध्यक्ष
16.श्री प्रभाकर जी लवंगीकर
17.श्री श्रेयांश जी जैन पूर्व पार्षद
18.श्री विमल जी जैन
19.श्री राधेश्याम जी चौधरी
20.श्री बाबूलाल जी कुशवाह
21.श्री महेश जी मुखिया
22.श्री प्रेमनारायण जी भार्गव
23.श्री ओमप्रकाश जी खेमरिया
24श्री अशोक जी अवस्थी
25.श्री मदन जी बाबा
26.श्री अशोक जी त्यागी बाबा
27.श्री महेश जी पांडेय
28.श्री डॉ द्वारका प्रसाद जी गुप्ता
29.श्री हीरालाल जी हरियाणी
30.श्री हरिशंकर जी बाथम
31.श्री असगर जी खान
32.श्री लियाकत जी शेख
33.श्री बाबूलाल जी खटीक
34.श्री शीतलचन्द्र जी मिश्रा
35.श्री नाथूराम जी हिनवार
36.श्री मांगीलाल जी रावत
37.श्री सुगनचंद जी जैन
38.श्री प्रेमचंद्र जी जैन
39.श्री रामदास जी बिलैया
40.श्री ब्रजमोहन जी पटेल
41.श्रीमती रेखा मिश्रा
42.श्री गणेशराम वर्मा
43.श्री गोकुल सोनी
44.श्री नेमराज जी जैन
45.श्री राजू जी बाथम
46.श्री अशोक जी शिवहरे
47.स्व श्री सुशील बहादुर जी अष्ठाना
48.श्री विपुल जैमिनी मंडल अध्यक्ष
49.श्री के पी परमार मंडल अध्यक्ष
50.श्री भंवर सिंह चौहान दादा भाई
51.श्री मदन बिहारी जी श्रीवास्तव

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129