Responsive Ad Slot

Latest

latest

भोपाल में हुई बारिश, शिवपुरी में आसार

सोमवार, 4 जनवरी 2021

/ by Vipin Shukla Mama
भोपाल। मौसम करबट बदलकर खड़ा हुआ है। नतीजे में प्रदेश के अलग अलग शहरों में मौसम का मिजाज अलग देखने को मिल रहा है। शिवपुरी जिले की बात करें तो आसमान पर बादलों का डेरा है। बारिश के आसार हैं। बादल होने के बावजूद तेज हवा ने वातावरण में ठंडक घोल दी है। जिससे तापमान गोता लगाने लगा है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से हवा चल रही है। दिन का तापमान 15 डिग्री बना हुआ है। जो रात को 10 से नीचे जाने का अनुमान है। 
भोपाल में बारिश
भोपाल में रात के बाद सोमवार सुबह हल्की बारिश हो गई है।  कोहरे के कारण सुबह दृश्यता पर असर पड़ा।
अरब सागर से आने वाली नमी और बादल के कारण मौसम ने यु टर्न लिया है। राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
कल से भोपाल में कोहरा
मौसम के जानकार राजकुमार शर्मा ने बताया कि शाम तक बादल हटने के आसार बन रहे हैं। ऐसे में दिन का तापमान करीब एक डिग्री तक नीचे आएगा और रात के पारे में भी कमी हो सकती है। बादल छटने से मंगलवार से भोपाल में कोहरे का असर दिखेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129