जिसे जरूरत उसकी मदद करने से मिलती है आत्मीय खुशी: सचिव प्रियंका
शिवपुरी। नगर की अग्रणी सामाजिक संस्था लॉयनेस क्लब शिवपुरी सेंट्रल के पदाधिकारी नगर से 8 किमी दूर ग्राम बांसखेड़ी पहुँचीं। यहां आदिवासी बस्ती बांसख़ेडी में ज़रूरतमंद महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को वस्त्र, साडी, गर्म कपड़े वितरित किये। साड़ी मिली तो आदिवासी महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। इसके बाद सभी को भोजन कराया गया।
लॉयनेस क्लब की सचिव प्रियंका ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है, इसे करने पर आत्मीय खुशी मिलती है। जब हम जरूरतमंद के दरवाजे पर दस्तक देते हैं और दिल से उनके लिए कुछ भी करते हैं तो उन लोगों की दुआएं हमारे खाते में आती हैं। ठीक इसी लक्ष्य को लेकर लॉयनेस क्लब सेंट्रल की टीम बांसखेड़ी पहुंची थी। प्रियंका ने बताया कि यहां ज़रूरतमंद लोगों को भोजन करवाकर क्लब की सभी सदस्य बेहद खुश हुई। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष रेखा गोतम, सचिव प्रियंका शर्मा, कोषाध्यक्ष शशी अग्रवाल, रागनी गंगवाल, विभा रघुवंशी, संगीता रंगड, इंद्रा सराफ, मीना अग्रवाल, रश्मि शर्मा मौजूद रहीं। इस नेक व सराहनीय कार्य के लिए लॉयनेस सचिव प्रियंका शर्मा ने क्लब की सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें