शिवपुरी। कर्मचारी नव वर्ष मिलन समारोह में मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संघ ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। डाक बंगला क्रमांक 2 शिवपुरी पर मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संघ का नव वर्ष मिलन समारोह आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम के आयोजक जिला अध्यक्ष हरीश हर्षित द्वारा कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला मलेरिया अधिकारी लालजु शाक्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ संघ के समस्त पदाधिकारियों का स्वागत की बेला में पुष्पमाला पहनाकर परिचय करते हुए स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कर्मचारी कॉन्ग्रेस संघ के जिलाध्यक्ष हरीश हर्षित द्वारा संघ के संचालन एवं सुदृढ़ीकरण के लिए उद्बोधन दिया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम के अंत में सुरुचि भोज दाल बाटी चूरमा के साथ आनंद लेते हुए नव वर्ष मिलन समारोह संपन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें