शिवपुरी। सर्व ब्राह्मण महासभा युवा इकाई जिला शिवपुरी द्वारा 32 वा यातायात सप्ताह को लेकर एक कार्यक्रम शगुन वाटिका कमलागंज में रखा गया। जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज
युवा इकाई के जिलाध्यक्ष रवि तिवारी , प्रदेश महामंत्री बृजेश विरथरे, जिला अध्यक्ष अजय शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसपी राजेश सिंह चन्देल थे। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का सभी को
पालन करना चाहिए। हेलमेट ओर सीट बेल्ट जरूर लगाएं। पुलिस अब हेलमेट को लेकर सख्ती बरतने वाली है। उन्होंने कहा की हादसे कहकर नहीं होते अचानक घटना में लोगों की जान पर बन आती है। कार्यक्रम को पहले सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष अजय शर्मा ने संबोधित किया। व्यापम सदस्य आलोक एम इन्दोरिया ने कहा कि हादसे न हों यह तय करना हमारी जिमेदारी है। बच्चो को वाहन नहीं दें। पत्रकार लालू शर्मा ने 26 जनवरी की बधाई दी। मंच से एसडीओपी सुधीर कुशवाह, कोतवाली टीआई बादाम सिंह यादव, देहात टी आई सुनील खेमरिया, फिजिकल टीआई अंकित, यातायात प्रभारी रणवीर यादव, नीतू अवस्थी, गायत्री इटोरिया, प्रियंका घोष आदि पुलिस अधिकारियों का शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मौके पर स्काउट के शिक्षक कोठारी सहित केडड का सम्मान किया गया। जबकि शगुन वाटिका के मालिक दिलीप सिंघल मोनू, संचालन कर रहे किर्केटर गिरीश मिश्रा एवम मामा का धमाका डॉट कॉम के प्रधान संपादक विपिन शुक्ला मामा का समाज की ओर से शॉल श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें